झज्जर पुलिस की कार्रवाई: तीन बदमाशों को नशे के साथ किया गिरफ्तार, दो किलो 200 ग्राम चरस बरामद
झज्जर पुलिस ने बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
झज्जर के गिरावड़ नहर के पास पुलिस ने गाड़ी से चरस बरामद की है। इसका वजन दो किलो 200 ग्राम मिला। इस ममले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नरेंद्र पुत्र रतन सिंह निवासी मकडोली कलां जिला रोहतक, हेमन्त पुत्र विकास निवासी सैनीपुरा रोहतक व सतपाल पुत्र भीम सिंह निवासी बोहर जिला रोहतक चरस/सुल्फा बेचने का काम करते है।
जो फिलहाल सफेद रंग की गाड़ी टैम्परेरी नम्बर में चरस/सुल्फा लिए हुए। झज्जर से सांपला रोड पर गिरावड़ के नजदीक कच्चे रास्ते पर खड़े हैं और चरस बेचने की फिराक में हैं। अगर नहर के साथ कच्चे रास्ते पर रैड की जाए तो तीनों गाडी में चरस/सुल्फा सहित काबु आ सकते है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां एक सफेद रंग की गाडी खडी दिखाई दी उसमें तीन लोग बैठे थे।
तीनों लड़को को गाडी में बैठों को ही काबू करके नाम पता पुछा तो ड्राईवर सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम नरेन्द्र पुत्र रतन सिंह वासी मकडोली कलां जिला रोहतक व कंडक्टर साईड में बैठे लड़के ने अपना नाम सतपाल पुत्र भीम सिंह वासी बोहर जिला रोहतक व पिछली सीट पर बैठे लडके ने अपना नाम हेमन्त पुत्र विकास वासी सैनी पुरा रोहतक बताया। जब उसकी तलाशी ली तो उसकी गाड़ी से 2 किलो 200 ग्राम चरस/सुलफ़ा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
पिस्तौल के बल पर बाइक, मोबाइल छीने, केस दर्ज
झज्जर के धौड गांव में खेतों में पारी देने गए युवकों से मारपीट कर पिस्तौल के बल पर दो बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
धौड गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस ने शिकायत दी हैं कि वह खेती बाडी का काम करता हैं। 8 अक्टूबर को वह और मेरा साथी पवन पुत्र सुरजभान गाव धौड उसकी मोटरसाईकिल पर सवार होकर एक होटल के नजदीक पवन के खेत में धान में पानी देने के लिये आये थे। इसके बाद रात 8 बजे कालु बिहारी आया और हम तीनों पवन के खेत के पास बैठ गए। रात लगभग 11 बजे पवन अपने खेत के दुसरे सिरे पर पानी बदलने के लिए गया और इतनी ही देर में एक बेरी की तरफ से गाडी आई। गाडी झज्जर- बेरी मैन रोड पर खडी हो गई और उसमें से तीन नौजवान लडके हमारे पास आए।
तीनों लड़को ने आते ही कहा कि तुम यहा क्यो बैठे हो। फिर मैने कहा हम अपने खेत मे पानी दे रहे है, तुम्हे इस बात से क्या तक्लीफ हुई। इस बात पर हमारी उन तीनों लडको से बहस हो गई। फिर वह तीनो लडके मेरे साथ हाथा पाई करने लगे। फिर उसी गाडी में से दो लडके और उतर कर आए, जिसमें से एक के हाथ मे पिस्तोल थी। उसने आते ही मेरे माथे पर पिस्तौल लगाई और मेरा व कालु का फोन छिन लिया। कालु उसको देखकर खेत में भाग गया। फिर उन्होंने उसे थप्पड मुक्के मारे और हमारी मोटरसाईकिल और कालू का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।