{"_id":"57002b984f1c1b9d02f001f3","slug":"jhajjar-news-hindi-news-mureder-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की निशानदेही पर माइनर से शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी की निशानदेही पर माइनर से शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
कत्लल
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले राजस्थान से लापता हुए युवक के मिस्ट्री से हरियाणा पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने शनिवार को दूबलधन मार्ग पर गुजर रही माइनर से हत्यारोपी की निशानदेही पर राजस्थान के शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक का शव बरामद कर लिया है।
हरियाणा पुलिस की सूचना पर राजस्थान पुलिस हत्यारोपी को लेकर बेरी पहुंची और उसकी निशानदेही पर मृतक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान न हो सके इसीलिए शव को बुरी तरह से जलाया गया था। पुलिस के अनुसार मृतक जितेंद्र राजस्थान के नीमकाथाना के गांव कैरवाली का रहने वाला था और शिक्षा विभाग में बतौर लिपिक कार्यरत था। जिसकी हत्या का आरोप राजस्थान के ही गांव दयालका नांगल के धर्र्मेन्द्र पर लगा है। मृतक के चचेरे भाई सागर ने बताया कि जितेन्द्र 30 मार्च का अचानक घर से गायब हो गया था।
हमने बहुत तलाश किया पर उसकी खबर नहीं मिली। जिसके बाद हमने राजस्थान के ही नीमकाथाना के सदर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बाद में जब इस मामले में पुलिस की जांच शुरू हुई तो शक की सूई धर्मेंद्र पर जा टिकी। पुलिस ने पहले तो धर्मेन्द्र को काबू किया और जब उससे पूछताछ की तो वह टूट गया और उलगना शुरू किया। पुलिस के सामने ही धर्मेन्द्र ने स्वीकार किया कि उसने ही जितेन्द्र की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की है। आरोपी ने हत्या करने के साथ-साथ शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसे जला दिया और बाद में उसे कार में डालकर बेरी ले आया। यहां उसने जितेंद्र के शव को बेरी के पास से गुजर रही माइनर में झाड़ियों के पास फेंक दिया। शनिवार को आरोपी धर्मेंद्र को राजस्थान पुलिस बेरी लेकर आई। यहां उसने बेरी के डीएसपी हंसराज सिंह व बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह, चौकी प्रभारी मुकेश कुमार को साथ लेकर हत्यारोपी की निशानदेही पर शव झाड़ियों से बरामद कर लिया। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।