{"_id":"56fd7f824f1c1bd04df0010b","slug":"jhajjar-news-hindi-news-check-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
चेिककिंग
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की नाकामी के चलते अपराधी सरेआम लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो रहे हैं। डेढ़ महीने में करीब शहर की अलग-अलग जगहों से पांच वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर सिर्फ एक की जवाब मिल रहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है, लेकिन अब तक न तो पिछली वारदातों से संबंधित किसी आरापी को काबू कर लिया गया है और ना ही नई वारदातों पर कोई नकेल कसी गई है।
शहर भर में इस प्रकार से दिनदहाड़े बंदूक के बल पर होने वाली वारदातों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि अब दुकान से इतनी कमाई भी नहीं होती कीएक दो सिक्योरिटी गार्ड रख सकें। पुलिस भी इन वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
पहली वारदात
26 फरवरी को रामनगर के माता गेट के पास रहने वाले स्कूल संचालक अशोक गोदारा के घर कागजों पर मोहर लगवाने के नाम आए और उसकी 68 वर्षीय मां भतेरी के हाथ पैर व मुंह बांधकर बदमाश 8 तोला सोना लूटकर ले गए थे। पड़ोसियों का कहना था कि दोनों को पहले भी गली में रेकी करते हुए देखा था।
विज्ञापन
दूसरी वारदात
मार्च माह में ही शहर के मेन बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक बुजुर्ग महिला जो घरेलू खर्चें के लिए बैक से बीस हजार रुपये निकाल कर लाई थीं। दो लड़कों ने उसके थैले पर कुछ चिपचिपा पदार्थ फेंका और जब महिला उसे साफ करने लगी तो उक्तलड़के थैले में रखी 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
तीसरी वारदात
7 मार्च को एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला महेंद्रगढ़ निवासी ऋषिराज आसपास के गांवों से कंपनी के पैसों की रिकवरी करके बाइक पर लौट रहा था। शहर के साथ लगते सांपला रोड पर पहुंचने पर पीछे से दो बाइक सवारों ने उसे पकड़ कर उसकी छाती पर बंदूक तान दी। रिकवरी किया हुआ 1 लाख 72 हजार 600 रुपये की राशि व मोबाइल, पर्श और बाइक की चाबी भी छीनकर फरार हो गए।
चौथी वारदात
29 मार्च मंगलवार को सिलानी गेट स्थित किरयाना स्टोर मालिक की कनपटी पर बंदूख लगाकर गल्ले में रखी करीब 7 हजार रुपये की राशि लेकर फरार हो गए। आसपास के दुकानदारों का कहना था कि आरोपी नकदी छीनने के बाद कुछ दूरी पर खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए।
पांचवीं वारदात
किरयाना स्टोर वाली वारदात के अगले ही दिन 30 मार्च बुधवार को सब्जी मंडी स्थित 31 नंबर दुकान पर बैठे हुकमचंद आढ़ती को हथियार दिखाते हुए करीब 45 हजार रुपये की नकदी को छीनकर आरोपी साथ खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए। आसपास के लोगों का कहना था कि दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और कुछ अन्य युवक भी कार में मौजूद थे। जिन्हाेंने कार को स्टार्ट रखा हुआ था। वारदात के तुरंत बाद ही साथ में खड़ी कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए। वारदातों को लेकर डीएसपी राजीव से बात करने पर उन्होंने कहा कि लगातार चल रही लूट व नकदी छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। इसके लिए स्पेशल टीम गठित की गई हैं। शहर में आने जाने वाले हर रास्ते पर नाकाबंदी कर दी गई है। हर एक वाहन की चेकिंग की जा रही है।