{"_id":"57702c744f1c1bc97379aecf","slug":"jhajjar-kidnap-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से हुआ विवाद तो 10 माह की बच्ची का किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी से हुआ विवाद तो 10 माह की बच्ची का किया अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े के बाद पड़ोसी की दुधमुंही बच्ची का अपहरण करने वाले व्यक्ति को लाईनपार थाना पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से बच्ची बरामद कर ली गई। आरोपी को वहीं कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
थाना लाइनपार प्रभारी संदीप कुमार की देखरेख में एक टीम बच्ची के परिजनों के साथ आरोपी के गांव में दबिश देने के लिए पहुंची। टीम में सहायक उप निरीक्षक विजयपाल, मुख्य सिपाही सोमबीर व महिला सिपाही पूजा शामिल रहे। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि आरोपी छोटेलाल जो कि बहादुरगढ़ की एक फुटवियर फैक्टरी में कार्य करता था उसने अपने पड़ोसी किरायेदार हुसैन अंसारी की 10 माह की बेटी को झगड़े के बाद रंजिश मानते हुए चुरा लिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब बच्ची कमरे के बाहर की खेल रही थी। काफी देर तक जब बच्ची जब परिजनों को नहीं मिली तो उनकी चिंता बढ़ गई।
उन्हें उसे ढूंढा भी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में उन्होंने शंका हुई कि कही उनका पड़ोसी किरायेदार छोटेलाल ही बच्ची को उठाकर तो नहीं ले गया, क्योंकि वह उन्हें धमकी देता रहता था।
विज्ञापन
परिजनों ने बच्ची के अपहरण को लेकर केस दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम बच्ची के पिता व मां के साथ बिहार के लिए रवाना की। टीम जब जहानाबाद पहुंची तो पुलिस को एक युवक संभावित स्थान पर बच्ची लिए हुआ मिला। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटेलाल को पकड़ लिया। उसके पास से बच्ची को भी बरामद किया। पुलिस ने अपहृत हुई बच्ची का मेडिकल करवाकर पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
झगड़े में दी थी धमकी
आरोपी छोटेलाल ने बताया कि वह छोटूराम नगर में ही किराये के मकान में रहता है। उसके साथ वाला कमरा हुसैन अंसारी का है। उसके पास यही दस माह की बेटी है। अंसारी ने उसके साथ झगड़ा किया था और इसी रंजिश के चलते उसने उसकी दुधमुंही बेटी को उठा लिया था।