फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar, hindi news, loot, Jhajjar

गन प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों से लूट

Sat, 16 Apr 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 16 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar, hindi news, loot, Jhajjar
लूट - फोटो : bureau
कसार बाईपास पर बेखौफ बदमाशों ने कार सवार दो पुलिस कर्मियों व एक अन्य को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लूट लिया। पुलिस को जब इसके बारे में पता चला तो वह घटनास्थल की ओर दौड़ी, लेकिन तब तक लुटेरे वारदात को अंजाम देकर भाग चुके थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहतक के आदर्श नगर के रहने वाले अनिल व सिविल लाइन थाना रोहतक में कार्यरत दो पुलिसकर्मियों पंकज व नफे सिंह के साथ अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर किसी आपराधिक केस के सिलसिले में दिल्ली गए थे। जब तीनों वापस बहादुरगढ़ के रास्ते रोहतक लौट रहे थे तो रात 10 बजकर 40 मिनट पर जब वे सेक्टर 16-17 के नजदीक पहुंचे तो उसी दौरान अनिल की कार में कुछ टकराने की आवाज आई। उसने कार को रोका तो दोनों पुलिसकर्मी भी नीचे उतरे।
विज्ञापन



आरोप है कि जब तीनों कार को चेक करने लगे तो उसी दौरान वहां पर 6-7 युवकों ने उन्हें घेर लिया। सभी के हाथों में हथियार थे। उन्होंने उनके हाथ ऊपर करवाते हुए पिस्तौल तान दी और बाद में वे सड़क से नीचे लगते खेतों में ले गए। जहां उन्हें  बंधक बनाया और लूटपाट की। पीड़ित अनिल ने बताया कि उसकी सोने की अंगूठियां, 45 हजार की नकदी साथ ही मोबाइल फोन भी लुटेरों ने छीन लिया। सहायक उप निरीक्षक पंकज से पर्स ले लिया, जिसमें उसकी आईडी भी थी। यही नहीं नफे सिंह से उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। बदमाशों से घिरा देखकर पुलिसकर्मी भी सहम गए और उनकी एक न चली। जिस समय वारदात हुई उस दौरान बहादुरगढ़ बाईपास पर भी ज्यादा वाहनों का आना जाना नहीं था। ऐसे में मौका पाकर ही उन्होंने खेतों में ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने गाड़ी को नहीं छीना।
विज्ञापन


पहचान में जुटी पुलिस
आरोपियों के बारे में अभी पता नहीं लगा है, लेकिन पहचान के प्रयास जारी है। साइबर सेल की मदद से भी मामले को ट्रेस करने में हम जुटे हैं। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु प्रसाद, निरीक्षक, थाना शहर प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed