फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, hight tension, jhajjar news

आज से हाईटेंशन लाइन की नहीं रहेगी टेंशन

Sat, 22 Oct 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 22 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
jhajjar, hight tension,  jhajjar news
गजरौला के वसंत विहार कालोनी में बिजली अधिकारियों से नोकझोंक करते लोग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
चार दशकों से दिवाली तो मना रहे थे, लेकिन सिर के ऊपर लटकते हाईटेंशन तार उनके जीवन में डर का अंधेरा ही पैदा करते रहे। अब दिवाली का असली तोहफा मिल गया है। घरों से तार हटेंगे तो जीवन में भी नई रोशनी होगी। ऐसी भावनाएं इन दिनों उन सभी कॉलोनियों के लोग जता रहे हैं, जो चार दशकों से मौत के साए में जी रहे हैं। रविवार से पुरानी हाईटेंशन लाइन में करंट का प्रवाह बंद हो जाएगा और आने वाले करीब 25 दिनों में कॉलोनी की छतों से गुजर रही पुरानी तार स्थायी रूप से हटनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

शहर की नेहरू कॉलोनी निवासी कपिल कुमार ने बताया कि आज से 17 साल पूर्व छत पर पतंग उड़ाते हुए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वे अपना हाथ गंवा चुके हैं और उस दौरान मिला दर्द आज भी जहन में है, लेकिन अब इन हाईटेंशन लाइन के हटने से जहां वे आत्मिक रूप से खुशी महसूस कर रहे हैं, वहीं उन्हें अपने ही घर में तारों के जाल से बंधक बनने से आजादी मिली है। बुजुर्ग महिला गायत्री देवी ने कहा कि वे लंबे समय से इस कॉलोनी में रहती हैं और वर्षों से लोगों के दुख दर्द को समझा है। कई बार लाइनों को हटाने के लिए वे प्रयासरत रही, लेकिन किसी ने भी उनके दर्द को नहीं समझा। अब तो सरकार ने उनकी सुन ही ली।
विज्ञापन

अलका रानी ने कहा कि अपनी ही छत पर बच्चों को भेजना उनकी जान जोखिम में डालना होता है, ऐसे में उनके साथ बच्चे भी बंधक के रूप में कॉलोनी में जीवन यापन कर रहे थे। हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के साथ ही कॉलोनीवासियों में नई उमंग का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब कॉलोनी के लोगों को दीपावली की सौगात के रूप में लाइन हटने का तोहफा मिला है। महिला कृष्णा, सुनीता व कांता देवी ने कहा कि वे अपने ही घरों में कैद होकर रह गए थे और हर वक्त उनके सिर पर मौत का साया था, लेकिन अब एक बदलाव नजर आया है। कॉलोनी से तारों के हटने की प्रक्रिया शुरू होने का समाचार उनके लिए एक नई सुबह के रूप में सामने आ रहा है। युवा दिनेश कुमार ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों के लोगों को मिली बड़ी राहत
बहादुरगढ़ शहर में वर्षों से परेशानी का सबब बनी हाईटेंशन लाइनें हटने से महाबीर पार्क, नेहरू पार्क, गुरुनानक देव कॉलोनी, छोटूराम कॉलोनी, जोहर कॉलोनी, सिविल अस्पताल कॉलोनी, छोटूराम पार्क, शक्ति नगर, आदर्श नगर, देव नगर, प्रीतम कॉलोनी, वसंत विहार, पालिका कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर और सेक्टर-9 के निवासियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।                                    

विधायक आज करेंगे शुभारंभ
विधायक नरेश कौशिक 23 अक्टूबर की सुबह 11 बजे पावर हाउस से बहादुरगढ़ शहर की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का शुभारंभ करेंगे। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता एसजी वत्स ने बताया कि शहर की सबसे बड़ी समस्या के समाधान के लिए विधायक नरेश कौशिक निरंतर सहयोगी रहे हैं और गेल, मेट्रो और एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों व सरकार की भागीदारी से ही दो साल के कार्यकाल में बहादुरगढ़ शहर की बड़ी उपलब्धि के रूप में यह कार्य होगा। उन्होंने शहरवासियों को इस पुनीत अभियान में साक्षी बनते हुए रविवार को पावर हाउस में आयोजित समारोह में पहुंचने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed