फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Dispute between two parties regarding parking on Holi

Jhajjar: होली पर पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद, बाइक सवार युवकों ने हमला बोला, फायरिंग का आरोप

Tue, 26 Mar 2024 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 08:49 PM IST
सार

जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि वजीरपुर के युवक प्रिंस पर चाकू से वार किए गए। पीजीआई में उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। शिकायत मिलने के बाद बेरी निवासी आधा दर्जन से ज्यादा युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
Jhajjar: Dispute between two parties regarding parking on Holi
पुलिस स्टेशन बेरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र में शहर चौकी के अंतर्गत फाग वाले दिन वजीरपुर से बेरी में होली खेलने आए कार सवार युवकों की बेरी में कुछ युवकों से पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाम को एक पक्ष के बाइक सवार युवकों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव वजीरपुर निवासी प्रिंस ने बताया है कि उसके साथी रोहित, अक्कु, रोहित उर्फ रेहडु अपनी कार में सवार होकर बेरी में फाग खेलने के लिए आए थे। तभी बेरी-कबूलपुर मार्ग पर एसडी स्कूल के पास बेरी निवासी युवकों मोंटी, दीपक, रवि उर्फ भंडर, पवन उर्फ काला, राकेश उर्फ राकेश, अमित उर्फ घुसु, अमन उर्फ दांगी के साथ कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


उस समय सभी अपने घर चले गए। जब शाम को वे हर्बल पार्क के पास खड़े थे तो तीन बाइकों पर सवार युवकों ने हमला बोल दिया। एक युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया। फायर में वह बाल-बाल बच गया। वह वहां से बचकर निकले तो बाइक सवार युवकों ने पीछा किया। जब हम चक्की से थोड़ा पहले पहुंचे तो रास्ता तंग होने के कारण उसे गाड़ी रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी बाइक सवार लड़के उनकी गाड़ी के पास आ गए और गाड़ी पर ईंटों से वार करने शुरू कर दिए। इस कारण गाड़ी के शीशे टूट गए। वह सभी गाड़ी से नीचे उतर गए। आरोप है कि मोंटी ने चाकू से प्रिंस के गले, पेट, नाक और हाथों पर वार कर दिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।


हमले में प्रिंस घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के बाद प्रिंस को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने इस मामले में दीपक, मोंटी, रवि उर्फ भंडर, पवन उर्फ काला, राकेश उर्फ राके, अमित उर्फ घुसू, अमित उर्फ दांगी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed