फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime, electric team, jhajjar news

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ हाथापाई, आठ पर केस दर्ज

Sat, 22 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 22 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime, electric team, jhajjar news
FIGHT
बिजली चोरों को पकड़ने के लिए गई निगम की छापामार टीमों ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को तीन जगहों पर डिविजन की टीम, जिसमें लगभग 30 कर्मचारी और अधिकारी शामिल थे, ने कई घरों और संस्थानों में छापा मारा। यहां से आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया, जिन पर निगम की ओर से लोड के हिसाब से जुर्माना लगाया जा रहा है। हालांकि टीम में शामिल कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, हाथापाई करने और सरकारी काम में बाधा डाले जाने की बात सामने आई, जिस पर थाना शहर पुलिस में एसडीई सिटी वन ने शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लाइन लॉस को खत्म करने और लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए निगम की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बहादुरगढ़ डिविजन में कई छापामार टीमें गठित की हुई हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें बिजली चोरी पकड़ने के लिए लगातार छापामारी कर रही हैं। शनिवार को गांव सांखोल में सबसे पहले निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने छापा मारा। यहां पर भी कई लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया, जिन पर निगम की ओर से घर के लोड के हिसाब से जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके बाद राम नगर और धर्म विहार में भी टीम ने दस्तक दी। एक्सईएन एसजी वत्स के दिशानिर्देशों पर सिटी वन के एसडीई चंद्रप्रकाश, सिटी टू के एसडीई दीपक कौशिक, जेई राम सिंह, लोकेश, अमित, सुरेश, ऋषिपाल, राज सिंह, फोरमैन संतराम, वीरभान के अलावा टीम में लाइनमैन और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। तीन गाड़ियों में सवार होकर लगभग 30 कर्मचारियों ने कई जगहों पर छापे मारे।
विज्ञापन

एक्सईएन एसजी वत्स ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ रिछपाल नामक युवक ने हाथापाई करने, सरकारी काम में बाधा डालते हुए कागजातों को फाड़ने और कैमरा तोड़ने का प्रयास किया। इसके अलावा टीम कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को की गई छापेमारी में कुल आठ केस पकड़े हैं। अब तक इस माह में निगम की टीमों ने 70 केस बिजली चोरी के पकड़े हैं, जिन पर लगभग 19 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार जारी रहेगी मुहिम
बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए निगम की मुहिम लगातार जारी रहेगी। पुलिस को साथ लेकर अब चेकिंग भी की जाएगी। जो भी व्यक्ति चेकिंग टीम के कार्य में बाधा डालेगा, उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। निगम का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए बिजली चोरी रोकना बेहद जरूरी है।

सांठगांठ करने वालों पर रखेंगे नजर
यदि कोई भी बिजलीकर्मी चोरी करने वाले लोगों से सांठगांठ करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ न केवल विभागीय कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उसे निलंबित कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि किसी व्यक्ति को यह लगे कि निगम या फिर कोई प्राइवेट व्यक्ति मीटरों के साथ छेड़छाड़ करता है या फिर चोरी के अन्य कोई तौर तरीके बताता है तो उसकी तुरंत सूचना उन्हें दें, ताकि समय रहते ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed