फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Husband murdered his wife in Jhajjar of Haryana

Murder In Jhajjar: घरेलू कलह के चलते पति ने कस्सी मार कर की पत्नी की हत्या

Tue, 07 Jun 2022 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 10:10 PM IST
सार

झज्जर के सिलाना गांव के पास ईंट भट्ठे पर मंगलवार अलसुबह की घटना है। पति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Husband murdered his wife in Jhajjar of Haryana
अस्पताल में पहुंचे परिजन। मालती का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के सिलाना गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिक ने घरेलू कलह के चलते कस्सी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। घायल अवस्था में महिला को सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बरगदी गांव निवासी हजारीलाल अपनी पत्नी मालती के साथ सिलानी गांव स्थित जीवन ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। सोमवार की रात के समय उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मंगलवार की अल सुबह करीब तीन बजे उसने अपनी पत्नी की कस्सी से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की बहन महेश्वरी पत्नी रमेश के बयान पर हजारी लाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी राहुल देव भी मौके पर पहुंचे। महेश्वरी का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ करीब दो माह पूर्व ईंट भट्ठे पर काम के लिए आई थी। उसने पुलिस को दिए बयान कहा है कि सोमवार की रात को वे काम खत्म करने के बाद परिवार सहित पसार में ही सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को करीब दो बजे उसकी बहन मालती व उसके पति हजारी लाल का झगड़ा हो गया। उसके बाद उसकी बहन ईंट पथाई के पसार में कच्ची ईंटों के पास जाकर सो गई। कुछ समय बाद हजारी लाल ने वहां रखी कस्सी से मालती के सिर में वार कर दिया।

घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मालती को मृत घोषित दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को पुलिस ने सामान्य अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राहुल देव, डीएसपी, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed