फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Fetal Gender test busted in Shikarpur, Bulandshahr, action by Jhajjar health department team

Haryana: बुलंदशहर के शिकारपुर में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई

Tue, 19 Nov 2024 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 11:57 PM IST
सार

शिकारपुर के मोहल्ला कोट कलां में भ्रूण जांच के लिए एक डिकॉय महिला  आई थी। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ऑपरेटर को हिरासत में लिया है। एक आरोपी पोर्टेबल मशीन लेकर भाग गया।

विज्ञापन

विस्तार

झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के शिकारपुर नगर क्षेत्र में एक मकान में भ्रूण लिंग जांच करने के मामले का भंड़ाफोड़ किया। टीम ने पुलिस की मदद से मौके से दो संविदा महिला कर्मी और एक ऑपरेटर को हिरासत में लिया हैं जबकि एक आरोपी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन संग मौके से भागने में सफल हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दी हैं।

विज्ञापन


जिला झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा की महिलाओं को लिंग जांच के लिए उप्र के बुलंदशहर के शिकारपुर लाया जा रहा है। सूचना सही मिलने पर टीम ने एक गर्भवती महिला को डम्मी ग्राहक बनाकर भ्रूण लिंग जांच करने के लिए भेजा। लिंग जांच कराने के लिए करीब 30 हजार रुपये की बात तय हुई।
विज्ञापन


डम्मी ग्राहक पहले झज्जर में एक दलाल के संपर्क में आई। वहां से दलाल उसे शिकारपुर लेकर पहुंचा। शिकारपुर चुंगी पर दूसरी दलाल गीता (आंगनबाड़ी सहायिका) मिली। आंगनबाड़ी सहायिका गीता ने डम्मी ग्राहक से भ्रूण लिंग जांच के लिए रुपये लिए ओर महिला को लेकर टीचर्स कालोनी स्थित मोहल्ला कोट कला में आशा कार्यकर्ता संगीता के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आशा कार्यकर्ता के साथ पोर्टेबल मशीन ऑपरेटर व एक अन्य युवक मौजूद थे। झज्जर पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार अन्य कर्मियों संग दलाल का पीछा करते हुए डम्मी ग्राहक के साथ मोहल्ला कोटकला पहुंच गए। भ्रूण लिंग जांच कराने के बाद दलाल ने गर्भवती महिला को गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग के बारे में जानकारी दी।

तभी डम्मी ग्राहक का इशारा मिलने पर टीम ने भ्रूण लिंग जांच करने वाली टीम को पकड़ने का प्रयास किया तो एक आरोपी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर भागने में सफल रहा तो मशीन ऑपरेटर घर की छत से नीचे कूद गया। नीचे कूदने पर उसके एक पैर में फैक्चर आ गया, जिससे वह भाग नहीं सका। टीम ने आरोपी मशीन ऑपरेटर, आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुबोध शर्मा निवासी आवास विकास बताया। सभी आरोपियों के खिलाफ शिकारपुर पुलिस को शिकायत दी गई हैं।

25 से 35 हजार रुपये में करते हैं अल्ट्रासाउंड
हरियाणा से शिकारपुर आई डम्मी ग्राहक ने बताया कि झज्जर में दलाल से 20 हजार रुपये में लिंग जांच करवाने का सौदा हुआ था। दलाल ने बताया था कि वह इस कार्य के लिए करीब 35 हजार रुपये तक लेते हैं, जिससे 25 हजार रुपये तक में सौदा तय हो जाता था। टीम ने डम्मी ग्राहक से लिए गए 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

आरोपी पूर्व में दो बार भेजा जा चुका है जेल
जिले में समय-समय पर हरियाणा राज्य के स्वास्थ्य विभाग की टीम आकर भ्रूण लिंग जांच का भंडाभोड़ करती रहती है। पूर्व में कई बार टीम द्वारा मिथ्या ग्राहक लाकर भ्रूण लिंग जांच का खुलासा किया जा चुका है। इस दौरान आवास विकास निवासी आरोपी सुबोध कुमार को दो बार टीम द्वारा जेल भिजवाया गया। अब तीसरी बार टीम ने आरोपी को मौके से पकड़वाया है।


झज्जर से एक टीम ने शिकारपुर आई थी। जो डिकोय को साथ लेकर आई। डिकोय के पीछे-पीछे टीम चलती रही। दलाल द्वारा महिला को मोहल्ला कोटकला ले आई। यहां लिंग जांच करते हुए हरियाणा की टीम द्वारा दो महिलाएं व एक युवक को पकड़ लिया गया। इन सभी को पुलिस की सुपुर्दगी में देते हुए एक अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। -डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed