फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girl burnt alive in house fire in Jhajjar elder sister also got scorched

जिंदा जल गई युवती: झज्जर में घर में लगी आग, युवती की मौत, बड़ी बहन झुलसी, नहीं है मां, पिता कई वर्षों से लापता

Mon, 28 Apr 2025 04:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Apr 2025 04:06 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर में घर में आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई। वहीं युवती की शादीशुदा बहन बुरी तरह झुलस गई। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Girl burnt alive in house fire in Jhajjar elder sister also got scorched
आग लगने से जिंद जली युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के गांव धारौली में मकान में आग लगने से एक युवती की मौत व उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मृतक युवती की पहचान 23 वर्षीय हिमांशु उर्फ निधि पुत्री अजीत सिंह के रूप में की गई है। रविवार की रात को अचानक घर में आग लग गई। युवती निधि आग में जिंदा जल गई। निधि बड़ी बहन कोमल घायल है। निधि अविवाहित थी और एमएससी की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। निधि की मां की करीब 20 साल पहले मौत हो चुकी है और पिता कई सालों से लापता है। निधि की बहन कोमल की शादी हो चुकी है, लेकिन परिवार में कोई नहीं होने के कारण वह अपने बेटे के साथ अधिकतर समय धारौली गांव में निधि के साथ रहती थी।
विज्ञापन




कोमल ने अपने बेटे को तो आग की चपेट में आने से तो बचा लिया, लेकिन अपनी बहन निधि को नहीं बचा पाई। साल्हावास थाने के एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि रविवार की रात को सूचना मिली थी कि धारौली गांव के एक मकान में आग लगी है जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा एक युवती जली अवस्था में है, जिसकी मौत हो चुकी है जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मृतका के चचेरे भाई पूर्ण के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए मृतका के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि घर पर आग की वजह शॉर्ट सर्किट है या कोई और कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed