फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fraud: Came in a car with blue lights, called himself Chief Minister Flying Squad, took expensive medicines

फर्जीवाड़ा: नीली बत्ती लगी कार में आए, खुद को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बताया, ले गए महंगी दवाइयां और नकदी

Wed, 21 Aug 2024 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, साल्हावास (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, साल्हावास (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 09:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बताकर आरोपी महंगी दवाई व 15 हजार रुपये ले गए। बहु गांव के मेडिकल स्टोर पर वारदात हुई है। 9 दिन बाद संचालक के ड्रग कंट्रोल कार्यालय जाने पर खुलासा हुआ। केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
Fraud: Came in a car with blue lights, called himself Chief Minister Flying Squad, took expensive medicines
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के गांव बहु स्थित मनोज मेडिकल स्टोर पर नीली बत्ती लगी कार में आए शातिर खुद को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बताकर जांच के नाम पर स्टोर से महंगी दवाई ले गए। स्टोर पर बैठे स्टोर संचालक के परिचितों को धमकाकर 15 हजार रुपये भी हड़पकर ले गए। सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल बंद करा दिए गए। 9 दिन बाद स्टोर संचालक ड्रग कंट्रोल कार्यालय गया तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खानपुर खुर्द निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दुकान मनोज मेडिकल स्टोर के नाम से बहु बस स्टैंड पर है। 12 अगस्त को वह खाना खाने के लिए घर पर गया था। स्टोर पर उनके परिचित प्रदीप कुमार व अंकित कुमार बैठे थे।
विज्ञापन


करीब 3 बजकर 20 मिनट के आसपास एक नीली बत्ती लगी गाड़ी स्टोर पर आई। गाड़ी से करीब 5-6 लोग उतरकर स्टोर में आए। इनमें एक महिला सादे कपड़े व एक महिला पुलिस की वर्दी में थी। 4 अन्य लोग भी थे, जिन्होंने मास्क लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर में घुसते ही उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री उडनदस्ता बताया और चैकिंग करनी शुरू कर दी। स्टोर में खडे सभी ग्राहकों को बाहर कर दिया और स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद करवा दिए। स्टोर में बैठे दोनों लोगों के फोन बंद करा दिए। आरोप है कि उन्होंने सैंपल के नाम पर तीन बॉक्स में काफी महंगी दवाएं भर ली और जांच कराने की बात कहकर साथ ले गए। गल्ले पर बैठे प्रदीप कुमार को डरा धमका कर 15 हजार रुपये नगद भी ले गए। इसके बाद वह शांत बैठ गया।


इस तरह हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
स्टोर संचालक ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से ड्रग कंट्रोल कार्यालय झज्जर के आफिस गया तो पता चला की ऐसी कोई टीम ड्रग कंट्रोल कार्यालय की तरफ से जांच के लिए नहीं गई थी। न ही कोई अन्य जांच हुई है। बाद में पता चला कि वही टीम और भी कई जगह जाकर मेडिकल स्टोर संचालकों से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed