फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four miscreants of the gang arrested who robbed the drivers in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, हथियारों के बल पर हाईवे पर करते थे वारदात

Sat, 02 Jul 2022 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 09:51 PM IST
सार

आरोपियों की गिरफ्तारी से कई वारदातों का खुलासा हुआ है। यूपी के मेरठ और मुथरा सहित राजस्थान के जिलों में लूट की थी। सीआईए-टू की टीम ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Four miscreants of the gang arrested who robbed the drivers in Bahadurgarh
हथियारों के बल पर लूटपाट करने के मामले में पकड़े गए आरोपी सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में हथियारों के बल पर हाईवे पर वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सीआईए- टू ने काबू किया है। पूछताछ के बाद लूटपाट की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। बदमाशों ने हरियाणा के अलावा यूपी के मेरठ, मथुरा और राजस्थान में लूटपाट की कई घटनाएं स्वीकारीं हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस पूछताछ के बाद और घटनाओं का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन


सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यूपी के बागपत निवासी मनोहर हसन ने शिकायत देते हुए बताया था कि 07 जून 2022 को वह अपने कंडक्टर अमर सिंह के साथ अपनी गाड़ी को बागपत से खाली करके केएमपी होते हुए सीमेंट भरने के लिए बहरोड जा रहे थे। केएमपी पर बने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से पहले लेन बाई पर रोक कर वह दोनों गाड़ी में ही आराम करने लगे।
विज्ञापन


थोड़ी देर  5/6 बदमाश उसमें घुस गए। उन्होंने सोते हुए उन्हें दबोच लिया और पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देकर उन्हें काबू कर लिया। उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी को चलाने लगा। बदमाशों ने उसे और उसके हेल्पर को उतारकर साथ चल रही दूसरी गाड़ी में बैठा लिया और दोनों के मोबाइल फोन और 32 हजार रुपए छीन कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकडे़ गए आरोपियों की पूछताछ में अपनी पहचान मुरशलीम उर्फ हुक्मी पुत्र मकसूद उर्फ सुंदर व शाद पुत्र इलयास दोनों निवासी जयमत जिला नूह तथा अजरू पुत्र आजाद और रकमुदीन उर्फ नवाब उर्फ नब्बा दोनों निवासी जिला भरतपुर राजस्थान के तौर पर की गई।

सीआईए प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की अनेक वारदातों के संबंध में खुलासा किया। इन्होंने कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर हथियारों के बल पर लूटपाट की उपरोक्त के अतिरिक्त दो अन्य वारदातों को अंजाम दिया था।


इसके अलावा आरोपियों ने जिला मथुरा में एक और जिला नूह के एरिया में एक वारदात को अंजाम दिया था। वही शाहपुर राजस्थान से करीब दो-तीन माह पहले एक ट्राला को लूटने की वारदात को अंजाम दिया। भरतपुर राजस्थान से एक 10 टायरी ट्राला तथा मेरठ उत्तर प्रदेश से एक ट्रैक्टर लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed