फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four arrested in case of death of women in Badli of Jhajjar

खुलासा: अवैध तरीके से भ्रूण लिंग जांच के बाद गर्भपात से हुई थी महिला की मौत, सास और ससुर सहित चार गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 May 2022 12:58 AM IST
सार

पुलिस की कठोरता से ससुर ने मामले का खुलासा  किया। गर्भपात करने के आरोप में यूपी के अमरोहा की दो महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं।

विज्ञापन
Four arrested in case of death of women in Badli of Jhajjar
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के बादली में एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सास और ससुर सहित दो अन्य महिलाओं का गिरफ्तार कर लिया है। मामला भ्रूण लिंग जांच के बाद गर्भपात के दौरान हुए संक्रमण का मिला है। पुलिस ने ससुर और एक महिला को न्यायालय से रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


गत 17 मई की सुबह बादली में एक महिला का शव मिला था। महिला के परिजनों ने शुरू में सास और ससुर के साथ पति पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने दहेज हत्या का अंदेशा जताया। लेकिन पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। इसी पर पुलिस ने सास और ससुर से कठोरता से पूछताछ की तो उन्होंने अवैध तरीके से लिंग जांच का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला लिंग जांच के बाद अबॉर्शन के दौरान हुए संक्रमण के कारण महिला की मौत होना पाया गया है। विवाहिता के सास व ससुर उसे लिंग जांच के लिए जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश में ले गए थे। जहां दो महिलाओं द्वारा जांच के दौरान विवाहिता के पेट में पल रहा बच्चा लड़की होना बताया गया। इसके पश्चात सास और ससुर ने लिंग जांच करने वाली दोनों महिलाओं को विवाहिता का गर्भपात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाइयां देकर गर्भपात करने की प्रक्रिया शुरू की गई। कई घंटे तक गर्भपात न होने तथा दवाइयों के संक्रमण होने के कारण विवाहिता की तबीयत खराब होती चली गई। जिसके पश्चात गर्भपात करने वाली अमरोहा निवासी दोनों महिलाओं ने विवाहिता के सास ससुर को उसे किसी बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा। जिसके बाद विवाहिता की सास व ससुर सतबीर उसे अमरोहा के एक हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात मृतका को वापिस बादली में लाया गया।

थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि उपरोक्त मामले की पड़ताल करते हुए मृतका के आरोपी ससुर सतबीर निवासी बादली को गिरफ्तार को किया गया। अवैध रूप से लिंग जांच व गर्भपात का प्रयास करने वाली उपरोक्त दोनों आरोपी महिलाओं को अमरोहा यूपी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आई उपरोक्त दो महिलाओं सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को अदालत में पेश किया गया।

जहां से मृतका के आरोपी ससुर सतबीर व अमरोहा निवासी एक महिला को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले की गहनता से जांच पड़ताल करते हुए मृतका की आरोपी सास को भी गिरफ्तार किया गया। एक दिन के रिमांड के पश्चात आरोपी ससुर सतबीर व अमरोहा निवासी एक महिला को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी महिला सास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा ससुर सतबीर व अमरोहा निवासी एक महिला को पूछताछ के लिए फिर से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। 


पुलिस की कठोरता से ससुर ने किया खुलासा
मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। इसी को लेकर पुलिस ने मृतका के ससुर सतबीर के साथ कठोरता से पूछताछ की तो सतबीर टूट गया। सतबीर ने जब मामले का खुलासा किया तो पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि शुरू से ही सास और ससुर के अलग-अलग बयान होने से पुलिस का शक बढ़ गया था। पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि सतबीर की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के अमरोह में दबिश दी गई और लिंग जांच के बाद गर्भपात में शामिल दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बाद में मृतका की सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed