फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five youths cheated in the name of getting jobs on contract basis in Railways

बहादुरगढ़: रेलवे में अनुबंध आधार पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच युवाओं से 5.85 लाख रुपये ठगे

Wed, 27 Jul 2022 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 10:42 PM IST
सार

एसपी को शिकायत दी गई है। थाना लाइनपार पुलिस ने आरोपी सोनू, उसके भाई कपिल, मां शीला देवी, पवन, नितेश व संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Five youths cheated in the name of getting jobs on contract basis in Railways
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में रेलवे में अनुबंध के आधार पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच युवकों से गांव बामनौली निवासी एक महिला, उसके दो बेटों और तीन अन्य लोगों ने मिलकर 5 लाख 85 हजार रुपये ठग लिये। जून 2021 में पीड़ितों से पैसे लिए गए और एक जगह साक्षात्कार भी लिय गया।

विज्ञापन


जब कुछ दिनों तक नौकरी नहीं लगी और अपने साथ धोखाधड़ी का पता चला तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसपी झज्जर को दी। पीड़ितों की शिकायत पर थाना लाइनपार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम जिले के गांव बजघेड़ा निवासी विक्की ने बताया कि जून 2021 में उसके परिचित गांव बामनौली निवासी कपिल ने बताया कि उसका भाई सोनू रेलवे में अनुबंध के आधार पर गाजियाबाद में नौकरी लगवाता है। इस पर वह अपने दोस्त सेक्टर-9 निवासी सौरभ के साथ कपिल के घर गए और वहां सोनू व उसकी मां शीला देवी भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू ने बताया कि एक उम्मीदवार के 1 लाख 40 हजार रुपये लगेंगे। अगर आपका कोई और भी परिचित है तो उसे भी लगवा दूंगा। कपिल व उसकी मां शीला देवी ने इसकी गारंटी भी ली। इस पर उन्होंने अपने परिचित वैशाली, नवीन, रवि दलाल व ललित को नौकरी लगवाने के लिए 5 लाख 85 हजार रुपये सोनू को दे दिए। सोनू के कहने पर उन्होंने अपने कागजात पवन नामक व्यक्ति को दिए।

सोनू के कहने पर वे नितेश नामक युवक के साथ कंपनी में साक्षात्कार के लिए गए। उसके बाद सोनू ने बताया कि कंपनी में सुपरवाइजर संजीव आपका काम करवाएगा और सोनू ने उसे ज्वाइनिंग लिस्ट भी दे दी। लिस्ट के अनुसार उन्हें 28 नवंबर 2021 को ज्वाइन करना था लेकिन हमें कुछ शक हुआ तो वे 25 नवंबर 2021 को ही संबंधित कंपनी में चले गए।

वहां पर सुपरवाइजर से मिले तो उन्होंने बताया कि आज काम अधिक है। अपने पेपर दे दो और जाओ, आपका काम हो जाएगा। उनका शक गहराता गया तो वे संबंधित कंपनी में मौजूद अधिकारियों से मिले तो पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह लिस्ट उनकी नहीं है और न ही यहां पर नौकरी से संबंधित कोई कार्रवाई फिलहाल की गई।


इस पर उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। फिर वे सीधे सोनू के पास गए और अपने पैसे मांगे लेकिन अब तक उन्हें पैसे नहीं दिए गए और अब वे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी सोनू, उसके भाई कपिल, मां शीला देवी, पवन, नितेश व संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed