फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firing on police in Jhajjar

पहले नाका तोड़ा, फिर पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग, फरार

Mon, 08 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Firing on police in Jhajjar

बीती रात कार सवार बदमाशों ने पहले नाका तोड़ फिर पीछा कर रही पुलिस

विज्ञापन
पर फायरिंग कर खुली चुनौती दी। पुलिस के अनुसार याकुबपुर नाके पर पुलिस की स्पेशल टीम ने शनिवार की रात एक सेंट्रो कार को रोकना चाहा, लेकिन बदमाश नाका तोड़कर भाग निकले।

इसके बाद जब पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर कई राउंड गोलियां झोंक दी और फरार होने में कामयाब हो गए।

बता दें कि यह दुस्साहस उन्होंने तब की है जबकि नाइट डोमीनेशन के तहत पूरे जिले में पुलिस की नाकाबंदी थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने जैसी कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये था मामला
एसपी सुमित कुमार के आदेश पर पुलिस ने शनिवार की रात को नाइट डोमिनेशन के तहत पूरे जिले में विशेष नाके लगाकर आपराधिक लोगों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही थी।

इसी दौरान झज्जर थाना के गुड़गांव रोड स्थित अंतिम गांव याकुबपुर में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, बहादुरगढ़ की ओर से नाका लगाया गया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार देशवाल इस नाके पर टीम के साथ थे। पुलिस यहां हर गुजरने वाले वाहन की छानबीन कर रही थी। इसी बीच रात को गुड़गांव की ओर से एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसके चालक को गाड़ी रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार रोकने की बजाय तेजी दौड़ा दी और नाकातोड़ कर भाग गए।

चली गोली, दुबकी पुलिस
सेंट्रो कार में पांच-छह युवक सवार थे। नाका तोड़ने के साथ पुलिस को इनके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आभास हुआ और उनको दबोचने के लिए पीछा शुरू कर दिया।

पुलिस कार के नजदीक पहुंची ही थी कि बदमाशों ने पुलिस पर फायर शुरू कर दिए। बदमाशों की ओर से पांच राउंड फासर हुए तो पुलिस भी दुबक गई। इसके बाद बदमाश कच्चे रास्तों से होते हुए फरार हो गए। पुलिस ने हालांकि वीटी कर पूरे जिले में नाकों पर पुलिस को अलर्ट किया, लेकिन बदमाशों को पुलिस काबू नहीं कर पाई।

गो तस्करों पर पुलिस को शक
पुलिस का शक है कि सेंट्रों कार सवार बदमाश गो तस्कर हो सकते हैं। पुलिस ने नाके पर जिस समय उनको रोकने का प्रयास किया तब उनमें से एक ने दूसरे का नाम साबीर पुकारा था।

बदमाशों ने कहा कि साबीर गाड़ी तेज दौड़ा हम तो फंस गए हैं। कार में पांच-छह युवक सवार थे और उनका पहनाव मेवात की तरफ का लग रहा था। पुलिस फिलहाल उस कार के बारे में जानकारी जुटा रही है जिसमें बदमाश सवार थे।

मामला दर्ज
याकुबपुर में कार सवार बदमाशों ने पुलिस का नाका तोड़ा और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने थाना झज्जर में अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों पर हत्या की नीयत से गोली चलाने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। -चमन लाल, पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed