{"_id":"62a23454fa62660078240854","slug":"father-kills-two-and-a-half-year-old-son-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: पिता ने ढाई साल के मासूम को जमीन पर पटका, मौत, पत्नी ने कहा- मुझे मारने की कर रहे थे बात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर: पिता ने ढाई साल के मासूम को जमीन पर पटका, मौत, पत्नी ने कहा- मुझे मारने की कर रहे थे बात
Thu, 09 Jun 2022 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:26 PM IST
सार
पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते वारदात हुई। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर उसके पति, जेठ और पड़ोसी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के कलोई गांव में बुधवार शाम को पति-पत्नी के बीच आपसी अनबन के चलते पिता ने ढाई साल के मासूम को जोर से जमीन में पटक दिया। जिससे बच्चे को काफी गहरी चोट आई। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मासूम की मां की शिकायत पर पति, जेठ व पड़ोसी के खिलाफ धारा 302 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कलोई गांव निवासी हर्षिता पत्नी अमित ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम को उनका पड़ोसी विकास व उसका जेठ संदीप, पति अमित उसे मारने के बारे में हुक्का पीते हुए बात कर रहे थे। जब वह बाथरूम में थी तो उसके पति अमित ने उसे घर के अंदर समझ कर गालियां देते हुए दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिससे वह घबराकर भागने लगी। पति ने उसे भागते हुए देख लिया। जब वह नहीं रुकी तो उसके बेटे आर्यन उर्फ अर्षित (ढाई साल) को जमीन पर पटक कर मार दिया। उसका आरोप है कि साजिश में उसका जेठ संदीप व पड़ोसी विकास भी शामिल थे।
विज्ञापन
उसने पड़ोसियों की मदद से मासूम को पीजीआई रोहतक पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई पुलिस ने रोहतक पीजीआई पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। -कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, दुलीना।