{"_id":"6181829398c2b5256e26f2ad","slug":"extortion-of-ten-lakhs-was-sought-from-the-sweet-shopkeeper-in-chhara-village-of-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: छारा गांव में मिठाई दुकानदार से 10 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर: छारा गांव में मिठाई दुकानदार से 10 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी
Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़(हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
सार
उसके फोन पर कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि कल दोपहर 2 बजे तक 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो अन्यथा तुझे और तेरे लड़के को जान से मार देंगे। फिर उसके दूसरे फोन पर कॉल की। पत्नी ने फोन उठाया तो फिर से धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर जिले के गांव छारा में मिठाई दुकानदार को अज्ञात नंबर पर फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने रुपये न देने पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दी है। फोन पर मिली धमकी से भयभीत दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें ः कुरुक्षेत्र: डीएपी खाद नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने लाडवा-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर लगाया जाम, करना पड़ा रूट डायवर्ट
पुलिस को दी शिकायत में जयभगवान ने बताया कि वह 30 साल से गांव छारा में रह रहा है। गांव में ही उसकी मिठाई की दुकान है। रविवार की रात को 9 बजे उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि कल दोपहर 2 बजे तक 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो अन्यथा तुझे और तेरे लड़के को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः खुद को पंडित बताकर महिला को ठगा: कहा- आपसे माता लक्ष्मी नाराज हैं, 81 कदम चलकर आओगी तो मान जाएंगी, सामान लेकर हुए फरार
इसके बाद उसके फोन की रेंज चली गई। इसी बीच अनजान शख्स ने उसके दूसरे फोन पर कॉल की। फोन उसकी पत्नी ने उठाया तो अज्ञात शख्स ने धमकी दी की कल दोपहर 2 बजे तक 10 लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। इस धमकी के बाद सारा परिवार सहमा हुआ है। इस संबंध में मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।