फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees stole raw material and shoes worth 20 lakhs from footwear factory

बहादुरगढ़: फुटवियर फैक्टरी से कर्मचारियों ने चुराया 20 लाख का कच्चा माल व जूते, केस दर्ज

Wed, 16 Nov 2022 07:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 07:36 PM IST
सार

अमानत में खयानत करने के आरोप में सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। कंपनी के कई कर्मचारियों की वारदात में मिलीभगत की आशंका है।

विज्ञापन
Employees stole raw material and shoes worth 20 lakhs from footwear factory
चोरी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बहादुरगढ़ में एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में चल रही एक फुटवियर कंपनी से लाखों का कच्चा माल व तैयार जूते चोरी हो गए। वारदात को अंजाम फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने ही दिया। फैक्टरी मालिकों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

विज्ञापन

 

फिलहाल फैक्टरी मालिक चोरी किए गए सामान की जांच पड़ताल कर रहे हैं। यह ज्यादा भी हो सकता है। फैक्टरी मालिकों ने इसकी शिकायत सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार अग्रवाल निवासी राजधानी एनक्लेव, दिल्ली ने बताया है कि उनकी फैक्ट्री एचएसआईआईडीसी के सेक्टर-16 में गायत्री पॉलिश प्राइवेट लिमिटेड के नाम से प्लॉट नंबर 22 में है। लगातार उनकी फैक्टरी से माल गायब हो रहा था। इस पर उन्होंने नजर रखी तो एक कर्मचारी फैक्टरी से जूते ले जाता दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उससे पूछताछ की गई तो उन्होंने अन्य कर्मचारियों का नाम भी इस चोरी में लिया। अभी उन्हें यह पता नहीं चल पाया है कि माल कितना चोरी किया गया। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार जितेंद्र कुमार निवासी गटोली कलां, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी राजधानी पार्क नांगलोई, गार्ड देवानंद पाठक निवासी मिलकपुर जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश ने लगातार माल चोरी किया है।

 

अभी तक चोरी किए गए माल की कीमत 20 लाख आंकी गई है। फिलहाल वे अभी अपने स्तर पर भी जांच कर रहे हैं। इनके अलावा शिवशंकर कुमार व आशीष कुमार ने भी कंपनी से जूते चोरी किए हैं। उन्हें आशंका है कि अभी कंपनी के और कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह कर्मचारी पिछले कई महीने से लगातार चोरी कर रहे थे।

 

विनोद कुमार ने बताया कि जितेंद्र व देवानंद पाठक गत 13 नवंबर की सुबह साढ़े छह बजे फुटवियर में प्रयोग होने वाली ईवा रबड़ व अन्य कच्चा माल चोरी करते हुए मिले। अभी जांच भी की जा रही है कि यह कच्चा माल कितना चोरी हुआ है। पुलिस को शिकायत देकर इस मामले की गहराई से जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के मांग की गई है। पुलिस ने इस बारे में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed