फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of a person found lying in drain in Jhajjar, bike found in temple

झज्जर में व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला: घर से निकला था काम से बाहर जाने की बात कहकर, मंदिर में मिली बाइक

Sat, 16 Sep 2023 10:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Sep 2023 10:21 AM IST
सार

झज्जर के बेरी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला, जिसके कारण इलाके लोगों में सनसनी फैल गई। जिस पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of a person found lying in drain in Jhajjar, bike found in temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के लकड़िया गांव का एक व्यक्ति घर से काम जाने की बात कहकर निकला, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। व्यक्ति का शव बाबा स्टोलू नाथ मंदिर के पास नाले में पड़ा मिला हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल झज्जर में रखवा दिया हैं। आज बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। वही परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की हैं। पुलिस ने केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
लकड़िया गांव निवासी प्रकाश ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि उसका भतीजा सचिन 13 सितम्बर की शाम के समय करीब तीन बजे घर से बाहर अपनी बाइक पर गया था। रात करीब 11.00 बजे सचिन की अपनी पत्नी सवीटी से बात हुई थी। सवीटी ने घर आने के लिए पूछा तो उसने कहा था कि मैंने मंदिर में मोटर साईकिल खडी है। एक चाबी मेरे पास है और दूसरी चाबी घर पर है। फोन पर दो-तीन लोगों की आवाज पीछे से सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन


सचिन ने कहा था कि पापा घर से चाबी लेकर मोटर साईकिल को ले जाएंगे। उसके बाद उसका फोन नहीं मिला। यह सब बाते उसकी पुत्रवधु सवीटी ने मुझे बताई थी। हम रात को इंतजार करते रहे, लेकिन सचिन वापिस नहीं आया। इसके बाद 14 सितम्बर को सुबह करीब 5.00 बजे उसका भाई नरेश मन्दिर से मोटरसाईकिल ले गया था। उसके बाद हम अब तक सचिन की तलाश अपने तौर पर करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि सचिन की लाश बाबा स्टोलु नाथ मन्दिर के पास नाले के अन्दर पानी में पडी हुई है, जिस पर सूचना पाकर पुलिस मौको पर पहुंची, जहां पर उसने सचिन की लाश की शनाखत की। उसने आशंका जाहिर की कि किसी अज्ञात लोगों ने सचिन की हत्या करके लाश को नाले मे डाला हैं। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed