फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cyber fraud of 21 lakhs 90 thousand from an employee of a private company

Cyber Crime: वीडियो लाइक करवा कर खाते में डाले 50 रुपये, फिर ठग लिए 21.90 लाख

Fri, 21 Apr 2023 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 11:43 PM IST
सार

साइबर क्राइम थाने में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।  व्हाट्सएप ग्रुप में साइबर ठगों ने संदेश डालकर यूट्यूब चैनल पर वीडियो लाइक करवा कर उसके खाते में पैसे डालने का लालच दिया था।

विज्ञापन
Cyber fraud of 21 lakhs 90 thousand from an employee of a private company
Cyber attack - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में पालिका कॉलोनी बहादुरगढ़ की प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी के व्हाट्सएप ग्रुप में साइबर ठगों ने संदेश डालकर यूट्यूब चैनल पर वीडियो लाइक करवा कर उसके खाते में पैसे डालने का लालच दिया और फिर 21 लाख 90 हजार 331 रुपये ठग लिए। युवक ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र पुत्र संतराम निवासी पालिका कॉलोनी बहादुरगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पास चार अप्रैल को व्हाट्सएप पर मैसेज आया। उसे कुछ टास्क करने को कहा गया और बोला गया बदले में कुछ पैसे देंगे। उन्होंने चार यू ट्यूब चैनल पर वीडियो लाइक करने के लिए कहा और 50 रुपये उसके खाते में डाल दिए।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें वे अलग अलग टास्क देने लगे और उसका एक अकाउंट बनवाया। फिर कुछ पैसे उसे देते रहे और उससे भी कई बैंकों खातों में उससे राशि डलवाते रहे। 20 अप्रैल तक राशि के आदान-प्रदान का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई फर्म व लोगों के खातों में 2190331 रुपये डलवा कर उसके साथ धोखाधड़ी की गई। उसने शुक्रवार काे साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर खाते के रिकाॅर्ड की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - कपील, जांच अधिकारी, साइबर क्राइम थाना, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed