{"_id":"5745ff8f4f1c1bae70692366","slug":"crime-story-crime-story-beat-the-police-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 26 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Bureau
जान से मारने की धमकी की एक शिकायत पर पहुंची पुलिस को आरोपी पक्ष ने ही धुन डाला। थानेदार व दो हवलदारों की वर्दी तक फाड़ दी गई। पुलिस को शिकायत करने वाले वालों से भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नजफगढ़ रोड की फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासी रवींद्र और भगत सिंह कॉलोनी के निवासी अमित ने शहर थाने की सेक्टर-9 चौकी में एक लिखित शिकायत थी। उन्होंने गांव गोयला कलां के निवासी अभिमन्यु व देवेंद्र पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत के साथ ही रवींद्र व अमित ने बताया कि आरोपी युवक नजफगढ़ रोड पर बाईपास के पुल के नीचे खड़े हैं। इस पर सहायक पुलिस निरीक्षक रोहतास, हवलदार लोकेश व महाबीर कार्रवाई के लिए पुल के नीचे पहुंचे। वहां पुल के नीचे दो के बजाय सात लोग मौजूद थे।
पुलिस के साथ वहां पहुंचते ही शिकायतकर्ताओं के साथ आरोपियों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। पुलिस बीच बचाव करने लगी तो आरोपियों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। थानेदार और दोनों हवलदारों को भी मारा। पुलिस की वर्दी भी फट गई।

सूचना पाकर पुलिस चौकी व थाने से पुलिस के कई दल मौके पर पहुंचे और हमलावरों में से अभिमन्यु व देवेंद्र को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं। एक केस शिकायतकर्ता रवींद्र व अमित को धमकी देने के आरोप में दर्ज किया है और दूसरा केस पुलिस टीम के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक बुधवार को कोर्ट में पेश किए गए। अदालत ने दोनों को दो दिन तक पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।