{"_id":"5704a17688e501c67fe6421cb76e8328","slug":"burning-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और कार पूरी तरह से जल चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दुल्हेड़ा निवासी प्रवीण अपनी डस्टर कार में अपनी पत्नी सुनीता, बेटी सिमरण के साथ दुल्हेड़ा से अपनी सुसराल में जा रहा था। जब बेरी के भागलपुरी चौक के पास पहुंचा तो फल लेने के लिए गाड़ी रोकी और रेहड़ी पर चले गए और आकर देखा तो बोनट से धुआं उठ रहा था, इसके पहले कि वह कुछ समझ पाते कार में आग लग गई।
35 मिनट देर से पहुंची दमकल गाड़ी
गाड़ी मालिक द्वारा आग की सूचना फायर ब्रिगेड को तुरंत दे दी गई थी लेकिन मौके पर 35 मिनट बाद पहुंची, तब तक गाड़ी जल चुकी थी। बेरी को उपमंडल का दर्जा मिले करीब 6 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन जब भी कोई आगजनी की घटना होती है तो दमकल गाड़ी झज्जर, बहादुरगढ़ से बुलानी पड़ती है। तब तक सारा समान राख हो जाता है।