फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bulldozer demolished guest house of accused of murder in Jhajjar

कार्रवाई: हत्यारोपी के गेस्ट हाऊस पर चला बुलडाेजर, युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर की थी गिराने की मांग

Fri, 08 Jul 2022 01:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 01:24 AM IST
सार

ग्रामीणों ने गेस्ट हाऊस में अनैतिक कार्य होने के भी आरोप लगाए थे। एसडीएम ने 14 दिन में गिराने का आश्वासन दिया था। दो नोटिस चस्पा करने के बाद जिला योजनाकर विभाग ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Bulldozer demolished guest house of accused of murder in Jhajjar
बुलडोजर से गिराया गेस्ट हाउस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र के खानपुर खुर्द गांव में 18 जून को एक व्यक्ति की हत्या और दूसरे को घायल करने के मामले में गुस्साए ग्रामीणों द्वारा जाम लगा दिया गया था। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने दो सप्ताह में आरोपी का गेस्ट हाऊस तुड़वाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।  इसपर कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने गेस्ट हाऊस पर बुलडोजर चलाकर इसे तुड़वा दिया गया। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा दो बार नोटिस देने के बाद ये कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


18 जून को रॉयल गेस्ट हाउस संचालक सतीश फौजी और खानपुर खुर्द निवासी संदीप उर्फ ओड़े ने मिलकर खानपुर खुर्द के दो व्यक्तियों को मारपीट कर कुएं में डाल दिया था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से खानपुर खुर्द निवासी हरि प्रकाश उर्फ बादल ने 20 जून को पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था और रमेशचंद्र उर्फ लीला का अभी भी पीजीआई में इलाज चल  रहा है।
विज्ञापन


रमेश चंद्र उर्फ लीला की रीड की हड्डी में ज्यादा चोटें आई हैं और उनका एक हाथ और पैर टूटा हुआ है। हरि प्रकाश उर्फ बादल की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने 18 जून को सुबह 11 बजे से लेकर रात के आठ बजे तक जाम लगाया दिया था। एसडीएम द्वारा 14 दिन में अवैध रॉयल गेस्ट हाऊस को तुड़वाने के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार विभाग झज्जर के निर्देश पर इसके लिए  तहसीलदार अशोक कुमार की ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। थानाध्यक्ष सत्यपाल ने बताया कि जिला योजनाकर विभाग के निर्देश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गेस्ट हाउस तोड़ने की कार्रवाई हुई। भारी सुरक्षा बल भी मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान झाड़ली पुलिस चौकी प्रभारी सत्यवीर, एएसआई मनोज कुमार, डीटीपी जेपी खासा, एटीपी सतीश कुमार, रामेश्वर जेई, विनायक पटवारी आदि मौजूद रहे।

नगदी व मोबाइल छीनने का भी लगा था आरोप
हरि प्रकाश उर्फ बादल हत्याकांड में आरोपी गेस्ट हाऊस संचालक सतीश फौजी व संदीप उर्फ ओड़े पर चंद्र प्रकाश उर्फ लीला ने बीस हजार रुपये और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया था।

मारपीट कर कु एं में डाल दिया था
हरि प्रकाश उर्फ बादल को गेस्ट हाउस में करवाई जा रही अनैतिक गतिविधियां पसंद नहीं थी। उन्होंने सतीश फौजी के होटल पर एक बार रेड डलवाई थी। जिसकी रंजिश में सतीश फौजी ने संदीप उर्फ ओड़े के साथ मिलकर हरि प्रकाश उर्फ बादल और रमेश चंद्र उर्फ लीला को मारपीट कर कुएं में डाल दिया था। जिसके 2 दिन बाद ही हरि प्रकाश की मौत हो गई थी।


अवैध रूप से बनाए रॉयल गेस्ट हाउस को तोड़ने से पहले दो बार नोटिस दिया गया। पहला नोटिस 21 जून को दिया गया, जबकि दूसरा नोटिस 28 जून  को दिया गया है। नोटिस का जवाब आने की अवधि समाप्त होने पर रॉयल गेस्ट हाउस को तोड़ा गया है। -जेपी खाशा, जिला नगर योजनाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed