{"_id":"c36b1d9cdd529c30b46093266192f7f8","slug":"brahi-village-robbing-banks-already-have-been-arrested-in-the-case-of-a-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराही गांव बैंक लूट केस में पहले ही पकड़ा जा चुका है एक युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बराही गांव बैंक लूट केस में पहले ही पकड़ा जा चुका है एक युवक
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की बराही शाखा में गोलियां चलाने और लूटपाट करने के मामले में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बहादुरगढ़ के निवासी एक युवक को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
एसओजी ने कुछ दिन पहले बहादुरगढ़ निवासी नरेश को बैंक लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। एसओजी प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मुताबिक, नरेश ने बताया था कि उनका गिरोह दिन दहाड़े हथियारों के बल पर ग्राहकों व बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की वारदातें करता है।
विज्ञापन
नरेश ने बताया था कि उसके गिरोह में छह सदस्य हैं। उसी के बताए अनुसार अब पुलिस ने गुड़गांव की भौंडसी जेल में बंद बहादुरगढ़ निवासी पुनीत को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुनीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से आरोपी को रिमांड पर देने का निवेदन किया। इस पर अदालत ने आरोपी को पांच दिन तक पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया।
नरेश से पूछताछ के आधार पर पुलिस प्रवक्ता चमनलाल का कहना है कि पुनीत भी बराही गांव में बैंक में गोलियां चलाने और बैंक व ग्राहकों से लूट करने की वारदात में शामिल था।
पुनीत के साथी नरेश को एसओजी बहादुरगढ़ की टीम ने नाहरा नाहरी रोड स्थित चोर प्याऊ के पास अवैध हथियार के साथ काबू किया था।