{"_id":"6503240153f660cab90a0518","slug":"bahadurgarh-12-year-old-student-kidnapped-from-tuition-center-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: ट्यूशन सेंटर से 12 वर्षीय छात्र का अपहरण, चार लोगों पर आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: ट्यूशन सेंटर से 12 वर्षीय छात्र का अपहरण, चार लोगों पर आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Thu, 14 Sep 2023 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:47 PM IST
सार
सातवीं कक्षा का छात्र धर्म विहार में ट्यूशन पढ़ने गया था। चार लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगा है। मंगलवार शाम की घटना है। लाइनपार थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज कर लिया है। कार में लेकर फरार होने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धर्म विहार में ट्यूशन पढ़ने गए सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिया गया। मंगलवार शाम को कार सवार लोगों ने ट्यूशन सेंटर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चारों ने छात्र को जबरन उठा लिया और कार में लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ट्यूशन सेंटर संचालक ने इसका विरोध भी किया, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी देकर एक तरफ रहने की बात कही। सेंटर संचालक ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। पहले तो स्वजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। बाद में इसकी शिकायत लाइनपार थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को धर्म विहार निवासी रणजीत सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी प्रीति की शादी सोनीपत के दोदुवा निवासी सतबीर से की थी। पति से मनमुटाव होने के कारण प्रीति इन दिनों हमारे पास रह रही है। प्रीति के साथ उसका 12 वर्षीय बेटी दीक्षित भी रहता है, जो यहां सातवीं कक्षा में पढ़ता है। दीक्षित हर रोज धर्म विहार में ही कौशल किशोर मास्टर के पास ट्यूशन पढ़ने जाता है।
विज्ञापन
हर रोज की तरह मंगलवार शाम को करीब 4 बजे प्रीति, दीक्षित को ट्यूशन सेंटर पर छोड़कर आई थी। करीब 4:30 बजे कौशल किशोर मास्टर दौड़ता हुआ उनके घर पर आया और बताया कि एक गाड़ी में चार लोग दीक्षित को जबरन उठाकर ले गए। जब उन्होंने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। चारों लोग अर्टिगा कार में आए थे।
बाद में इसकी शिकायत लाइनपार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।