फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused in Jhajjar Dulina Jail committed suicide by hanging

Jhajjar: दुलीना जेल में बंद आरोपी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर की थी हत्या

Thu, 08 Jun 2023 10:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Jun 2023 10:59 AM IST
सार

झज्जर की दुलीना जेल में बंद पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Accused in Jhajjar Dulina Jail committed suicide by hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नए साल के पहले दिन एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी ने जिला कारागार दुलीना में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।मामले की जानकारी जेल प्रबंधन की तरफ से झज्जर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दुलीना पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफ एस एल टीम ने भी मौके से सबूत जटाए है। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


झाड़ियों में फेंका था मासूम का शव
फिलहाल मृतक के परिजन जिला कारागार में मौका देखने के लिए गए हुए हैं। उनके अस्पताल पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्खानपुर गांव निवासी रमाकांत पुत्र हरी शंकर ने नए साल को एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के बाद शव साखोल गांव की झाड़ियों में फेंक दिया था| पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जिसके बाद उसे दुलीना कारागार भेज दिया गया था|
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना प्रभारी सुंद्रपाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

झज्जर के बेरी के पास से गुजर रही लोहारू फीडर मे एक युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 25 साल है| फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेजा है। पुलिस की तरफ से शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सामान्य अस्पताल 
मामले के जांच अधिकारी विक्रम कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहारू फीडर में एक युवक का शव दिखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकल गया मौके पर भी शव की पहचान के काफी प्रयास किए गए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed