फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused absconding from police custody in Bahadurgarh of Haryana

लघुशंका का बहाना बनाकर आरोपी फरार: पॉक्सो एक्ट में पकड़े गए आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस

Fri, 03 Dec 2021 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 11:04 PM IST
सार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में लघुशंका का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से आरोपी फरार हो गया। पुलिस पॉक्सो एक्ट में पकड़े गए आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई थी।

विज्ञापन
Accused absconding from police custody in Bahadurgarh of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को एक आरोपी लघुशंका के बहाने पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस उसकी मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी रही। कई घंटे बाद वह पुलिस के काबू में आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


महिला थाना बहादुरगढ़ में पॉक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज हुआ था, उसमें महिला थाना की टीम ने गांव झाड़ोदा के निवासी रवि को पकड़ा था। उसे शुक्रवार को महिला थाना पुलिस की एक टीम शहर के नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के लिए लेकर पहुंची थी। यहां जांच से संबंधित प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने लघु शंका जाने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मी शौचालय तक लेकर गया। इसी दौरान आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः दर्दनाक मौत: पराली काटते समय पहले युवक के दोनों हाथ मशीन में आए, फिर फंस कर गर्दन टूटी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हिरासत के दौरान संगीन मामले में आरोपी के नागरिक अस्पताल से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला थाना के अलावा थाना शहर से पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें जुट गई। इस घटना के करीब तीन घंटे बाद आरोपी आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।   

पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया था। लेकिन पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और उसको पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। -वसीम अकरम, एसपी झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed