फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अवैध शराब की 162 पेटी के साथ एक आरोपी काबू

अवैध शराब की 162 पेटी के साथ एक आरोपी काबू

Thu, 21 Mar 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की 162 पेटी के साथ एक आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम कोसली रोड झज्जर बाईपास के नजदीक तैनात थी। टीम द्वारा गश्त के दौरान भारी मात्रा में शराब की तस्करी करके ले जाई जा रही शराब से भरी गाड़ी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी में शराब की पेटियां भरी हुई पाई गई। मौके पर शराब से भरी गाड़ी सहित चालक को काबू किया गया। पूछताछ में पकड़े गए गाड़ी के चालक ने अपना नाम हेमराज पुत्र लालाराम निवासी गांव भाकली कोसली जिला रेवाड़ी बताया। शराब के संबंध में उक्त व्यक्ति कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस द्वारा गाड़ी में भरी शराब की पेटियों की गिनती की गई तो 80 पेटी देशी तथा दो पेटी अंग्रेजी सहित कुल 82 पेटी शराब बरामद की गई। सीआईए प्रभारी झज्जर ने बताया कि एसएसपी अशोक कुमार के दिशा निर्देशों की पालना में सतर्कता से ड्यूटी करते हुए करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम द्वारा यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की तस्करी करके धोखाधड़ी से बिना किसी लाइसेंस व परमिट के शराब से भरी गाड़ी को ले जाते हुऐ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed