फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जागरण में शराब पीकर युवक ने किया हुड़दंग, महिला कलाकार से की अभद्रता

जागरण में शराब पीकर युवक ने किया हुड़दंग, महिला कलाकार से की अभद्रता

Fri, 15 Mar 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
जागरण में शराब पीकर युवक ने किया हुड़दंग, महिला कलाकार से की अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। कंहेटी गांव में आयोजित रात्रि जागरण में युवक ने शराब पीकर हुड़दंग मचाया। ग्रामीणों के समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हुड़दंग मचा रहे युवक ने महिला कलाकार से भी अभद्रता की। गांव के सरपंच ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए सदर पुलिस थाने में शिकायत सौंपी है। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कंहेटी सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि गांव में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजन कराने का ग्रामीणों ने फैसला लिया था। इसके तहत बुधवार रात जागरण और वीरवार सुबह भंडारे का आयोजन किया जाना था। सरपंच ने बताया कि बुधवार को आयोजित रात्रि जागरण सुचारु रूप से चल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी प्रदीप शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंच गया। उसने वहां हुड़दंग शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे समझाते हुए वहां से चले जाने की बात भी कही लेकिन उसने किसी की न सुनी। इस दौरान प्रदीप ने महिला कलाकार से भी अभद्रता की। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को वहां से निकाल दिया। आरोपी के खिलाफ सरपंच ने सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। सदर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed