फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दिनदहाड़े बैंक कर्मी के घर से 29 हजार की नकदी व सामान चोरी

दिनदहाड़े बैंक कर्मी के घर से 29 हजार की नकदी व सामान चोरी

Sat, 06 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े बैंक कर्मी के घर से 29 हजार की नकदी व सामान चोरी
चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड निवासी एक बैंक कर्मचारी के घर से दिनदहाड़े चोरों ने 29 हजार की नकदी सहित गहने और अन्य सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक दोपहर को जब घर लौटा तो उसे वारदात का पता लगा। इसके बाद उसने मामले की जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित ने इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपी है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बैंक कर्मचारी है और घिकाड़ा रोड पर रहता है। सुरेंद्र ने बताया कि वह पीएनबी कैथल के बालु शाखा में कार्यरत है। उसने बताया कि वह छुट्टी लेकर घर आया था। उसकी पत्नी शिक्षिका है। वह सुबह स्कूल चली गई थी। इसके बाद वह भी किसी काम से मेन गेट को ताला लगाकर बाजार चला गया। सुरेंद्र ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जब वह बाजार से लौटा तो उसे मकान के मेन गेट का ताला टूटा मिला। इस पर उसे अनहोनी की आशंका हुई और जब उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। उसने सामान की जांच की तो उसे 29 हजार की नकदी सहित चांदी की पाजेब और एक कैमरा चोरी मिला। इसके बाद सुरेंद्र ने सिटी थाना पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल धनप्रकाश ने बताया कि पुलिस जल्द से जल्द वारदात को ट्रेस आउट करने का प्रयास करेगी और आरोपी का पता लगाकर माल की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed