फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हथियार के बल बंधक बनाया परिवार, नकदी, जेवरात व पशु ले गए बदमाश

हथियार के बल बंधक बनाया परिवार, नकदी, जेवरात व पशु ले गए बदमाश

Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हथियार के बल बंधक बनाया परिवार, नकदी, जेवरात व पशु ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। गांव माजरा डी में शुक्रवार रात को बदमाशों ने माजरा-इमलोटा मार्ग पर बने अमरूद के बाग में रह रहे एक परिवार को पहले तो बंधक बनाया और बाद में हथियार व चाकू के बल पर नकदी, जेवरात व पशु लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना बेरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव माजरा डी निवासी असन ने माजरा-इमलोटा मार्ग पर अमरूद का बाग लगा रखा है। करीब पांच वर्ष से बुलंदशहर यूपी निवासी हरद्वारी अपने परिवार के साथ बाग में रहता है। हरद्वारी ठेकेदार ने अमरूद के बाग को ठेके पर ले रखा है तथा वहीं पशु पालन का काम भी करता है। शुक्रवार रात को वह बाग में अपने परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान तभी पिकअप में सवार दर्जन भर बदमाश वहां पहुंचे। वहां पर हरद्वारी से पानी लाने के लिए कहा। हरद्वारी पानी लाने के लिए जैसे ही गया तो बदमाशों ने हरद्वारी की पत्नी शुकंतला, बेटी रूपवती, दामाद ओमपाल व लड़के सतीश को पकड़ लिया। जब हरद्वारी पानी लेकर आया तो उस पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने परिवार के हाथ बांध कर कमरे में बंधक बना दिया और वहां रखे जेवरात, नगदी के साथ-साथ पशु भी ले गए।
विज्ञापन


दोहते ने खोला कमरा
डकैत परिवार को बंधक बनाकर 22 हजार नगद और गहने, तीन भैंस, चार कटिया और घर का अन्य सामान लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद बाद में कमरे में बंद परिवार ने जोर-जोर से शोर मचाया तो साथ वाले कमरे में सो रहे दोहता, दोहती ने कमरे की कुंडी को खोला और उसके बाद हरद्वारी का परिवार कमरे से बाहर आया। कमरे से बाहर आने के बाद ठेकेदार हरद्वारी ने बाग मालिक को घटना की सूचना दी। बाग मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और क्षेत्र में वीटी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। बाग में हुई घटना के बाद परिवार डरा व सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बीती रात को गांव माजरा-इमलोटा मार्ग पर बने अमरूद के बाग में हथियार के बल पर बदमाशों द्वारा डकैती की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के मौके का मुआयना किया गया। बदमाशों ने पहले परिवार को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया और 22 हजार नकदी, जेवरात व पशु चोरी कर ले गए। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा डकैती का दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई, प्रयास है कि जल्द बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
- नरसिंह, बेरी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed