{"_id":"5b1046ca4f1c1b9f6e8b5927","slug":"91527793354-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घसोला के समीप मिला व्यक्ति का शव, जेब से पव्वा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घसोला के समीप मिला व्यक्ति का शव, जेब से पव्वा बरामद
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घसोला के समीप मिला व्यक्ति का शव
चरखी दादरी। दादरी-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव घसोला के समीप वीरवार शाम पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की जेब से पुलिस को शराब का पव्वा भी मिला है। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को महेंद्रगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले। मृतक लाइनदार शर्ट व क्रीम पेंट पहनी हुई है। पुलिस टीम ने शव को दादरी के सिविल अस्पताल में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है।