फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी

अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी

Sat, 30 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों से चोरों ने दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मगर अभी उनका कोई अता-पता नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार अलग-अलग स्थानों से अज्ञात चोरों ने दो बाइक चोरी कर ली। एक चोरी की घटना शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के बाहर से हुई तो दूसरी एक कोचिंग सेंटर के बाहर से। पुलिस को दी शिकायत में घनश्यान ने बताया है कि वह संजीवनी अस्पताल में काम करता है और उसने अपनी बाइक को अस्पताल की पार्किंग में खड़ा किया हुआ था। जब वह ड्यूटी खत्म करके घर जाने के लिए बाहर आया तो उक्त स्थान पर खड़ी की हुई मोटरसाइकिल वहां से नदारद मिली। इससे उसके होश उड़ गए। आसपास उसने अपनी बाइक को तलाश किया। मगर कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उधर दूसरी ओर देवेंद्र कुमार निवासी सैदपुर जिला महेंद्रगढ़, हाल निवासी बहादुरगढ़ ने बताया है कि वह बहादुरगढ़ में कोचिंग लेता है और दो दिन पहले उसने अपनी बाइक को रात के समय अपने घर के बाहर खड़ा किया हुआ था। जब उसने बाहर आकर देखा तो उक्त स्थान पर खड़ी की गई मोटरसाइकिल वहां से नदारद मिली। आसपास तलाशने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। आखिरकार उसने अपनी बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed