{"_id":"5abe9f394f1c1bf0618b4968","slug":"91522442041-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाव गांव में राजस्थान पुलिस का छापा, ग्रामीणों ने छुड़वाया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाव गांव में राजस्थान पुलिस का छापा, ग्रामीणों ने छुड़वाया आरोपी
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
राजस्थान के जोधपुर की पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम तलाव गांव में छापा मारकर गांव के ही नरेश को काबू किया। लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी नरेश को पुलिस की हिरासत से छुड़वा लिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान हाथापाई में नरेश को चोटें भी आई हैं। उसके साथियों ने नरेश को पहले रोहतक के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर पुलिस पहुंची तो इससे पूर्व ही उसे वहां से उसके साथी किसी दूसरी जगह पर ले गए।
झज्जर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर से आई पुलिस टीम तलाव गांव में वांछित आरोपी नरेश को पकड़ने आई थी। नरेश के खिलाफ जोधपुर पुलिस ने आर्म्स सप्लाई करने तथा बदमाशों को शरण देने का मामला दर्ज है। इसी अपराध में जोधपुर पुलिस ने झज्जर पुलिस के कुछ जवानों के साथ तलाव गांव में छापा मारा। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों की हाथापाई हो गई। जिसका फायदा उठाकर नरेश के साथी उसे गांव से लेकर फरार हो गए। जिस पर झज्जर पुलिस ने जोधपुर पुलिस की शिकायत पर तलाव के 10-12 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। वहीं, गांव में यह भी चर्चा है कि हाथापाई के दौरान नरेश को पुलिस की गोली लगी है, लेकिन पुलिस की ओर से इससे साफ इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
एएसपी शशांक कुमार सावन के अनुसार जोधपुर पुलिस वहां के वांछित आरोपी नरेश को गिरफ्तार करने के लिए तलाव में गई थी। जहां पर ग्रामीणों के साथ हाथापाई हुई तो आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। आरोपी को गोली लगने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। जोधपुर पुलिस की शिकायत पर तलाव गांव के 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।