फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ढाकला में दंपति को चाकूओं से गोदा, पति की मौत्

ढाकला में दंपति को चाकूओं से गोदा, पति की मौत्

Mon, 28 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ढाकला में दंपति को चाकूओं से गोदा, पति की मौत्
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
ढाकला गांव में तीन लोगों ने खेत से बाइक पर लौट रहे दपंति पर चाकुओं से हमला कर दिया गया जिसमें दपंति गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्हें झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां घायल महिला के पति को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना पर झज्जर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला के बयान दर्ज किए गए। फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को दिए बयान में ढाकला निवासी सुनीता ने बताया कि रविवार की शाम को वह और उसका पति अनिल खेत से घास लेकर बाइक से लौट रहे थे। जब वे गांव में पहुंचे तो गाड़ी में सवार तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। दो लोगों के हाथों में चाकू था तो एक के हाथ में पिस्तौल था। आरोपियों में से दो ने चेहरे पर कपड़ा डाल रखा था, जिसके चलते वह उन्हें नहीं पहचान पाई। लेकिन तीसरा युवक उनके परिवार का ही महेश था। इसी दौरान दो लोगों ने चाकुओं से उसके पति अनिल पर हमला कर दिया। हमले के दौरान जब उसने बीच-बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी महेश की मां भी मौके पर पहुंच गई। उसने सुनीता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उन्हें बुरी तरह से घायल करने के बाद सभी आरोपी गाड़ी में सवार होकर वहां से फरार हो गए। इस पर परिजनों ने उन्हें झज्जर के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया जहां सुनीता के पति अनिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सुनीता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
ढाकला गांव में दपंति पर चुकुओं से हमला किया गया था, जिनमें से पति अनिल की मौत हो चुकी है। घायल सुनीता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है, उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र, एसएचओ, झज्जर थाना।

ढाकला में दंपति को चाकूओं से गोदा, पति की मौत
तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

फोटो संख्या-9 व 10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed