फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चलती बाइक पर युवक को मारी गोलियां, मौत 22-45-13

चलती बाइक पर युवक को मारी गोलियां, मौत 22-45-13

Tue, 19 Mar 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
चलती बाइक पर युवक को मारी गोलियां, मौत 22-45-13
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। होली से एक दिन पूर्व शहर के लाइनपार क्षेत्र में कुछ हमलावरों ने एक युवक के रक्त से होली खेली। यहां बाइक सवार हमलावरों ने एक बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। इस मामले में एक हमलावर का नाम भी उजागर हो गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाइनपार थाना एवं सीआईए समेत कई टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय रितेश उर्फ रिनू निवासी विकास नगर लाइनपार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, रिनू मंगलवार की देर शाम किसी काम के सिलसिले में सूरत नगर गया हुुआ था। रात करीब आठ बजे वह घर लौटने लगा। जब वह डिग्गी वाले रोड स्थित एक शराब ठेके के पास पहुंचा तो बाइक सवार हमलावरों ने चलती बाइक से ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बाइक से गिरने के बाद भी रिनू को गोलियां मारी गईं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने खून से लथपथ रिनू को संभाला और उसे लाइनपार स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। उक्त अस्पताल में चिकित्सक न होने के कारण उसे बहादुरगढ़ स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल में रखवाकर परिजनों के बयान लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छाती पर चार और कनपटी में मारी एक गोली
चार भाइयों में तीसरे नंबर का रितेश उर्फ रिनू अविवाहित था। रिनू ट्रैक्टर चलाता था। उसके शरीर में गोलियां के पांच निशान मिले हैं। एक कनपटी व चार छाती पर गोलियों के निशान हैं। रात को अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ थी। रिनू के छोटे भाई व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में की गई हत्या
हमलावर कितनी संख्या में थे इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के मुताबिक, हमलावर तीन थे और दो बाइक पर सवार होकर आए थे। फिलहाल केवल एक ही हमलावर अमित का नाम सामने आया है। अमित की रिनू के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इससे पहले भी रिनू पर हमले किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरोल पर बाहर आया हुआ था हमलावर
रिनू की हत्या में जिस अमित का नाम सामने आया है वह पिछले कुछ समय से पैरोल पर आया हुआ था। अमित ने जुलाई-2014 में अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल भी जा चुका था।

ये हो सकती है वजह
आरोपी अमित ने अंतरजातीय विवाह किया था। चरित्र पर संदेह के चलते उसने अपनी पत्नी ज्योति की हत्या कर दी थी। कुछ लोगों की मानें तो अमित को रिनू पर शक था। यही शक रंजिश में बदल गया। खैर, मामले की असल सच्चाई क्या है ये तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। देर रात तक पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में थी। अमित के घर व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश भी दी गई।

परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
दिनकर, एसएचओ, लाइनपार थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed