फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता से दुर्व्यवहार करने तथा उसकी मौत के मामले में थाना शहर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना शहर प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मनीराम निवासी होडल जिला पलवल ने बताया था कि उसने अपनी बेटी रचना की शादी दिसंबर 2015 में गोपाल निवासी जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़ के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग किया जाने लगा था। बाद में उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। 2 जून को उन्हें सूचना मिली कि रचना की मौत हो गई है। उसकी बेटी को उसके पति सहित ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर फांसी पर लटकाकर जान से मारा है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना शहर पुलिस ने मृतका के पति गोपाल को काबू कर लिया है। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed