फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांव दरियापुर के खेतों में मिला शव, हत्या का केस दर्ज

गांव दरियापुर के खेतों में मिला शव, हत्या का केस दर्ज

Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांव दरियापुर के खेतों में मिला शव, हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
गांव दरियापुर के खेतों में शनिवार की सुबह लहूलुहान अवस्था में युवक का शव मिला। युवक की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। यहां खेतों में हत्या की गई या फिर कहीं और हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
दरअसल, शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग लोहट मार्ग पर टहल रहे थे। इनकी नजर साथ लगते खेतों में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए डीएसपी हंसराज, सदर थाना एसएचओ श्रीभगवान, बादली चौकी इंचार्ज श्रीभगवान और एफएसल टीम भी घटनास्थल पर मौजूद थी। पुलिस अधिकारियों ने युवक की पहचान संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की, मगर पहचान नहीं हो पाई। न ही युवक के वस्त्रों से कुछ ऐसा मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष रही होगी। पेट, सिर व चेहरे पर चाकू जैसे तेजधार हथियार के निशान हैं। पुलिस का अनुमान है कि हत्या करने के बाद शव को यहां डाला गया है, मगर इसकी पुष्टि नहीं की है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस शव को बहादुरगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल ले गई। यहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


अधिकारी बोले
अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा के अलावा नजदीक लगते दिल्ली के थानों में भी सूचना जारी कर दी गई है। पहचान होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसराज, डीएसपी, हेड क्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed