फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 20 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर वीरवार की सुबह बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान गांव खेड़का गुज्जर निवासी अंकित (21) के तौर पर हुई है। अंकित बहादुरगढ़ में एक साइबर कैफे पर काम करता था। रोजाना की तरह वीरवार की सुबह भी वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर काम के लिए निकला। करीब 9 बजे बहादुरगढ़ में जब वह फाउंडेशन स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही एक निजी बस की चपेट में आ गया। अंकित बस के पिछले टायरों के तरह कुचला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक बार तो बस रुकी, मगर युवक की हालत देखकर चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। करीब 15 मिनट तक शव सड़क पर पड़ा रहा। मौके पर काफी भीड़ एकत्र होने के कारण एक तरफ का मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

मोबाइल और कागजात के आधार पर उसकी पहचान हो पाई। सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले गई। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो पाया। दोपहर को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले के जांच अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed