{"_id":"5c9d3327bdec222dcc5776c5","slug":"71553806119-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व ट्रॉले की टक्कर में एक की मौत एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक व ट्रॉले की टक्कर में एक की मौत एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक और ट्रॉले की टक्कर में एक की मौत एक घायल
झज्जर। मातनहेल-बहुझोलरी मार्ग पर रूड़ियावास गांव के पास ट्रक व ट्राले की आमने-सामने की टक्कर में ट्रक के चालक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मातनहेल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सामान्य अस्पताल में जाकर घायल के बयान दर्ज किए। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के प्रशागावास गांव निवासी शेर सिंह पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि वह ट्रक चालक है। 27 मार्च को वह दूसरे चालक महेंद्रगढ़ सुंदरह गांव निवासी सिकंदर पुत्र रामशरण के साथ राजस्थान के बहरोड़ से ट्रक में सामान लोड कर चंडीगढ़ जा रहे थे। ट्रक को सिकंदर चला रहा था। रूड़ियावास से मातनहेल गांव जाते समय सामने से आ रहे एक ट्राले ने सीधी टक्कर उनके ट्रक में मार दी। इस हादसे में वे दोनों घायल हो गए। गाड़ी चला रहा चालक सिकंदर बेहोश हो चुका था। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस को सूचित किया और उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने सिकंदर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी गई। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी सामान्य अस्पताल में पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया है।
वर्जन
ट्रक व ट्राले के बीच आमने सामाने की टक्कर हुई है। ट्राला चालक मौका पाकर भागने में कामयाब हो गया और ट्रक के एक चालक की मौत हो गई। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- संजय कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, मातनहेल।