फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हैकरों ने किया सीए का सिस्टम हैक

हैकरों ने किया सीए का सिस्टम हैक

Sun, 03 Mar 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
हैकरों ने किया सीए का सिस्टम हैक
हैकरों ने किया सीए का सिस्टम हैक, ठीक करने के लिए प्रति फाइल 268 डॉलर मांगे
विज्ञापन

बहादुरगढ़। साइबर हैकरों ने बहादुरगढ़ एमआइई क्षेत्र में स्थित विजेंद्र जिंदल सीए के सिस्टम को निशाना बनाते हुए शनिवार को उसकी काफी फाइलें एक कोड भाषा में परिवर्तित कर दीं। इसके बाद फाइलें कोड भाषा से सामान्य भाषा में करने के लिए हैकर ने सीए से 268 डॉलर (19028 भारतीय रुपये) प्रति फाइल डिमांड की है। पुलिस ने सीए की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीए विजेंद्र जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शुक्रवार को वे अपने सभी कंप्यूटर सिस्टम ठीक ठाक बंद करके गए थे। शनिवार की सुबह जब कार्यालय पहुंचे और कंप्यूटर ऑन किया तो स्क्रीन पर कंप्यूटर हैकर का मैसेज चल रहा था। मैसेज में कहा गया कि आपका सिस्टम हैक हो चुका है। कंप्यूटर की सारी फाइलें एक कोड भाषा में बदल दी गई हैं। उसने मैसेज के साथ चल रही मेल पर संपर्क करने के लिए कहा। सीए विजेंद्र जिंदल ने कंप्यूटर फाइलों को ठीक करने का प्रयास किया तो कंप्यूटर ने काम नहीं किया। इसके बाद उन्होंने हैकर से मेल के जरिये बात करने की कोशिश की तो हैकर ने फाइलें ठीक करने के लिए 268 डॉलर प्रति फाइल मांग की।उ उसने कहा कि यह पेमेंट हमारे अकाउंट के वायलेट में डालनी है। पेमेंट होने के बाद हम आपको कोड बदलने की फाइल भेजेंगे। इसके जरिये आप अपने सिस्टम को पुन: सुचारु कर पाएंगे।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बहादुरगढ़ में एमआइई में ही स्थित एक अन्य सीए के सिस्टम को भी हैक कर लिया था। उस दौरान फाइलें ठीक करने की एवज में उनसे बिटकॉइन में पैसों की डिमांड की गई थी। उक्त सीए ने एक बार तो हैकर को पेमेंट कर दी थी और फाइलें भी ठीक हो गई थी। कुछ दिन बाद फिर से उसी सीए का सिस्टम फिर से हैक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा फाइलें प्रभावित
सीए विजेंद्र जिंदल ने बताया कि हैकर ने उनका पूरा सिस्टम ही हैक कर लिया है। अब हैकर पैसे की डिमांड कर रहा है। उनकी एक लाख से ज्यादा फाइलें उक्त सिस्टम में हैं। तमाम फाइलों को हैकर्स ने कोड भाषा में बदल दिया है। इस मामले में उन्होंने एमआईई चौकी में शिकायत दे दी है। उधर, एमआईई चौकी प्रभारी सतबीर सिंह ने कहा कि सीए की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed