फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   :पति की मौत पर महिला ने न्याय की गुहार लगाई

:पति की मौत पर महिला ने न्याय की गुहार लगाई

Tue, 25 Dec 2018 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
:पति की मौत पर  महिला ने न्याय की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पति की मौत पर उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर पत्नी ने एसपी से शिकायत की है। एसपी को सौंपी शिकायत में गुरुग्राम निवासी प्रिया ने बताया कि 15 जनवरी को स्टोन क्रशर पर काम करते समय उसके पति अशोक की मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कागजी कार्रवाई की थी। पत्नी ने एसपी को शिकायत में बताया कि उसका पति इलेक्ट्रिसियन के पद पर कार्यरत था। उसकी जनरेटर के पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला का आरोप है कि उसके पति को बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण भी मुहैया नहीं करवा रखे थे। इस वजह से पंखे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि पुलिस इस मामले को दबाना चाह रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर वह निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर काटने को विवश है। महिला ने एसपी को बताया कि उसके दो बच्चे हैं ऐसे में अब परिवार की आजीविका कमाने वाला कोई नहीं है। महिला ने एसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। एसपी स्मिति चौधरी ने महिला को आश्वासन दिया कि इस प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed