फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन जिलों में पेपर लीक का मास्टर माईंड झज्जर पुलिस ने दबोचा-AMBALA

तीन जिलों में पेपर लीक का मास्टर माईंड झज्जर पुलिस ने दबोचा-AMBALA

Mon, 03 Dec 2018 03:03 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
तीन जिलों में पेपर लीक का मास्टर माईंड झज्जर पुलिस ने दबोचा-AMBALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/रोहतक। प्रदेश के तीन जिलों में पेपर लीक कराने का मास्टरमाइंड झज्जर जिला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। झज्जर की अपराध शाखा ने इसे अवैध हथियार के साथ दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इसने स्वीकार किया कि इसने ही यमुनानगर, रोहतक और भिवानी में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराए थे। इस पर रोहतक जिला पुलिस ने तो एक लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था।

सीआईए इंचार्ज योगेश हुड्डा ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ग्वालीसन-छुछकवास मार्ग पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान ही इस टीम को ग्वालीसन गांव के पास से एक व्यक्ति को काबू किया, इसके कब्जे से पुलिस को एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पेपर लीक का आरोपी जितेंद्र है। आरोपी ने बताया कि वह यमुनानगर, भिवानी व रोहतक में पेपर लीक कराने का आरोपी है। यमुनानगर में उसने रोडवेज भर्ती का व भिवानी में उसने लिपिक की भर्ती का पेपर लीक कराया था। इन दोनों ही मामलों में वह जमानत पर चल रहा है। जितेंद्र ने यह भी स्वीकार किया कि उसने पिछले दिनों रोहतक में एयरफोर्स की भर्ती का पेपर लीक कराया था, लेकिन वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed