फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दो महिलाओं ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, सात पर केस दर्ज

दो महिलाओं ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, सात पर केस दर्ज

Thu, 29 Nov 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
दो महिलाओं ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप, सात पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सदर थाना और बौंदकलां थाना क्षेत्र निवासी दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने इस संबंध में महिला सेल और महिला पुलिस थाने में शिकायत सौंपी है। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों के ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
महिला पुलिस थाने में सौंपी शिकायत में समसपुर गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जून 2015 में भिवानी जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसका पति भी शादी के तीन माह बाद ही उससे मारपीट करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उससे कई दफा मारपीट की गई और उसके मायके पक्ष के लोगों के समझाने पर भी ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उनसे परेशान होकर अब उसने पुलिस को शिकायत सौंपी। इस पर कार्रवाई कर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का दूसरा मामला बौंदकलां थाना क्षेत्र का है। महिला सेल दादरी को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2017 में भिवानी जिले के गांव ढांगर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों को प्रताड़ना शुरू हो गई। पीड़िता ने बताया कि मार्च 2018 में मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर मायके पक्ष उसके ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करने भी पहुंचे। इसके बाद भी उनका रवैया नहीं सुधरा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed