{"_id":"5aba9ed84f1c1b57408b54ed","slug":"71522179800-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुछकवास में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट कर लूट ले गए जेवर और नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुछकवास में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट कर लूट ले गए जेवर और नगदी
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
बीड़ छुछकवास गांव में सोमवार रात 7-8 लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और डरा धमकाकर उनके पैसे व नगदी लूट ली। वहीं, इस बात का जिक्र करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ितों ने छुछकवास चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है आरोपियों के साथ पीड़ित पक्ष का ट्रैक्टर के किराए को लेकर एक दिन पूर्व झगड़ा हुआ था।
पुलिस को दी शिकायत में रति देवी ने बताया कि सोमवार रात को करीब एक बजे 7-8 युवक उनके घर में घुस गए। इन लोगों ने घर के बाहर सो रहे उसके बेटे अनिल और सुनील को पीटना शुरू कर दिया। जब उसके बेटों ने चिल्लाना शुरू किया तो शोर सुनकर वह भी उठ गई। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो आरोपी युवक अपने हाथों में डंडा, रॉड व पिस्तौल थे। उनमें से एक युवक मोहर सिंह का बेटा था। जिन्होंने उसे, उसके दोनों बेटों व उसके देवर कालू पर हमला कर घायल कर दिया। चोट मारने के बाद आरोपी युवकों ने पिस्तौल के बल पर उनके तीन घरों में लूटपाट मचाई।
तीनों घरों से ये की लूटपाट
रति देवी के अनुसार आरोपियों ने उसके, उसके देवर कालू और बिजेंद्र के घर पर लूटपाट की है। उसके घर से तीन अंगूठी सोने की, दो चांदी की चेन, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी कुंडल, एक तागड़ी और 45000 हजार रुपये संदूक से निकालकर ले गए। देवर बिजेंद्र और कालू के घर से भी नकदी व जेवर निकालकर ले गए। वारदात के बाद आरोपियों ने कहा कि अगर मोहर सिंह को 10 हजार रुपये दे देता तो तुम लोगों के साथ ये नहीं होता।
विज्ञापन
ये बताई जा रही है घटना की वजह
पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च को उसका पति राजेंद्र प्याज बेचने के लिए ट्रैक्टर लेकर नजफगढ़ गया हुआ था तथा उसका देवर बिजेंद्र अपने ट्रैक्टर के साथ-साथ छुछकवास निवासी मोहर सिंह व लीलू निवासी आजाद नगर के ट्रैक्टर किराए पर लेकर झूंझनू पशु चारा डालने के लिए गया हुआ था। रात को उसका देवर घर लौटा तो उसने बताया कि उसका मोहर के साथ किराए को लेकर विवाद हो गया था। वह ट्रैक्टर 3300 रुपये में लेकर गया था। लेकिन मोहर सिंह ने वहां जाकर 15 हजार रुपये मांग लिए थे। जिस पर उनका आठ हजार रुपये में समझौता हो गया। वहां से लौटने के बाद बिजेंद्र अपनी बुआ के घर चला गया।
वर्जन
छुछकवास निवासी रतिदेवी की शिकायत पर मोहर सिंह के बेटे बलबीर व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पूरे मामले की जांच भी पुलिस के द्वारा की जा रही हैं।
- तेलूराम, एसएचओ, बेरी थाना।