{"_id":"5cdf1400bdec2207254c8dba","slug":"61558123520-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
झज्जर। छुछकवास-चढ़वाना रोड पर खापड़वास मोड़ के पास एक कार व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर में भिजवाया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए। साल्हावास पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार महाबीर पुत्र रामसिंह निवासी ब बुलिया पुलिस को दिये बयान में कहा कि आज सुबह करीब 4 बजे अपने लड़के को छुछकवास बस स्टेंड पर छोड़कर वापिस अपने गांव आ रहा था। उसके आगे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक जा रहे थे। मोटरसाइकिल खापड़वास के शमशान घाट के पास पहुंची तो सामने से एक कार ने मोटरसाइकिल को रोंग साइड से सीधी टक्कर मारी जिससे मोटरसाइकिल खड्डे में जा गिरी। कार चालक मौका पाकर मौके से कार लेकर भाग गया। जब उसने गड्ढे में जाकर देखा तो मनोज उर्फ निट्टू राजेंद्र तथा एक अन्य लड़का वहां पड़ा था। घटना की जानकारी उसने मनोज के परिजनों को दी। घटना कमी जानकारी पुलिस को भी दी गई। इस दौरान गांव के काफी लोग मौके पर आ गए और पता चला कि दूसरा युवक जोगिंद्र उर्फ जोनी निवासी पलड़ा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। बताया जा रहा है कि मनोज एक निजी कंपनी की बस चलाता था और वह अपने साथी जोनी के साथ बाइक लेकर वापस घर आ रहा था। इस दौरान उनको एक कार ने टक्कर मार दी और दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मनोज के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं।
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिये हैं। जल्द ही कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - आनंद, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, साल्हावास।