फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घर में लगाई आग से हजारों का सामान और बाइक जली

घर में लगाई आग से हजारों का सामान और बाइक जली

Sun, 05 May 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
घर में लगाई आग से हजारों का सामान और बाइक जली
झज्जर। मुंदसा गांव में दो लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में युवक के साथ मारपीट के बाद उसके मकान में तेल डालकर आग लगा दी। इस दौरान युवक तो जान बचाकर बाहर निकल आया लेकिन आग से मकान में रखा सामान, जेवर, नकदी व बाइक जलकर राख हो गई। पड़ोस के लोगों ने युवक के परिजनों, झज्जर पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल केंद्र को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस व दमकल केंद्र की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन

मुंदसा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र सत्यवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार की शाम करीब साढे़ आठ बजे अपने घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में मुकेश पुत्र राम स्वरूप, भीम सिंह फतेहसिंह ने उसके साथ पुरानी रंजिश को लेकर मार पीट की। उसके बाद जब वह जान बचाकर अपने घर में घुस गया तो मुखत्यार और मुकेश ने उसके मकान में तेल डालकर आग लगा दी। वहीं खुशीराम, फतेह सिंह और हरीश लकड़ी से उसका दरवाजा पीटते रहे। आग लगाने के बाद वे वहां से चले गए और वह जान बचाकर बाहर निकल आया। उसके बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल केंद्र के कर्मचारियों की सहायता से आग पर काबू पाया और रसोई में लगी आग पर काबू पाते हुए गैस सिलेंडर को भी बाहर निकलवाया। आग से उसके भाई कर्मपाल की शादी का सामान सोफा सेट, बेड, अल्मारी, फ्रिज, दो संदूक, जेवर, 38 हजार रुपये की नगदी और एक बाइक जलकर राख हो गए। वहीं मकान की दीवारें और छत भी कंडम हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दमकल केंद्र के कर्मचारियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। मामले की शिकायत मिली है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपाल सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी मातनहेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed