फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लिविंग रिलेशनशिप में रह रही थी महिला

लिविंग रिलेशनशिप में रह रही थी महिला

Fri, 05 Apr 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
लिविंग रिलेशनशिप में रह रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। बाढ़सा गांव में मंगलवार को हुई महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका बिना शादी के ही बाढ़सा में परवेज नामक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। यह खुलासा वीरवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के भाई मनीष ने पुलिस के सामने किया है। वहीं, अकेले भाई के आने से पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए दो परिजनों के बयान जरूरी है। अन्य परिजनों के आने के बाद ही को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जाएगी। मृतका गुड़िया का भाई मनीष वीरवार दोपहर गुरुग्राम अस्पताल पहुंचा और अपनी बड़ी बहन गुड़िया के शव की पहचान की। मनीष ने बताया कि गुड़िया की शादी 6 साल पहले झारखंड में की थी। शादी के बाद गुड़िया अपने पति के साथ नोएडा में मजदूरी करने लगी। कुछ दिनों बाद पति-पत्नी में मनमुटाव हो गया और दोनों अलग-अलग रहने लगे। दोनों के 2 बच्चे भी है। गुड़िया के पास एक लड़का रह गया। जिसका पालन पोषण बिहार में नाना-नानी के पास किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले गुड़िया गुरुग्राम में मजदूरी करने लगी। गुरुग्राम में काम के दौरान मजदूर परवेज खान नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों बाढ़सा गांव में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। झगड़े में परवेज गुड़िया की पिटाई करता था। कई बार पड़ोसियों के बीचबचाव से दोनों के झगड़े को शांत भी किया गया। मंगलवार रात हत्या के बाद से आरोपी परवेज गायब है। मकान मालिक से मिले पहचान पत्र से वह उत्तर प्रदेश से मेरठ जिले के गांव मुंडाली का रहने वाला बताया गया है। हालांकि डीएसपी और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य भी जुटाए हैं। बाढ़सा स्थित पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए दो परिजनों की जरूरत होती है जबकि अभी तक मृतका का एक भाई पहुंचा है। बाकि सदस्यों ने शुक्रवार की सुबह पहुंचने की बात की है। फिलहाल महिला के शव को बुढ़ेड़ा गांव स्थित एसजीटी अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed