फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा जख्मी

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा जख्मी

Fri, 15 Mar 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर गांव जाखोदा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान सोनीपत के टिकौला गांव निवासी गंगाराम के रूप में हुई है। दरअसल, गंगाराम व उसका साथी सतीश निवासी पबसरा सोनीपत वीरवार की सुबह बाइक पर सवार होकर बहादुरगढ़ के लिए चले। बाइक सतीश चला रहा था। जब ये रोहतक-दिल्ली रोड पर जाखोदा के पास पहुंचे तो इनकी बाइक के सामने एक पशु आ गया। इससे सतीश नियंत्रण खो बैठा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पिछली सीट पर बैठे गंगाराम का सिर डिवाइडर से जा टकराया। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। राहगीरों ने दोनों को संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक गंगाराम चार बच्चों का पिता था। बताते हैं कि वीरवार को वह अपनी बेटी के रिश्ते के सिलसिले में बहादुरगढ़ आ रहा था। बीच रास्ते में हादसे में मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी मुकेश ने कहा कि सतीश के बयान पर मामले में हादसे में मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed